भूल जाएंगे Bhool Bhulaiyaa 3 और Stree 2 जब देखेंगे बॉलीवुड की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म

Bollywood First Horror Comedy Film Bhoot Bungla: हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने थिएटर्स में दस्तक दी है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले ‘स्त्री 2’ ने भी सिनेमाघरों में गजब की कमाई की थी। इसी बीच आपको बताते हैं बॉलीवुड की सबसे पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में।

Bollywood First Horror Comedy Film

Bollywood First Horror Comedy Film

विज्ञापन

Bollywood First Horror Comedy Film Bhoot Bungla: बॉलीवुड में आजकल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं और दर्शक इस जॉनर को खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने भी इस कैटेगरी में काफी अच्छा परफॉर्म किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म कौन सी थी? इस फिल्म ने ही इस जॉनर को जन्म दिया था और आज भी उसका असर बॉलीवुड में देखा जा सकता है।

1965 में आई थी फिल्म ‘भूत बंगला’ 

बॉलीवुड की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नाम था ‘भूत बंगला’। ये फिल्म 1965 में रिलीज हुई थी और इसके निर्देशक महमूद ही थे। अभिनेता के तौर पर भी फिल्म में उस दौर के बड़े हास्य अभिनेता महमूद ही थे। महमूद न सिर्फ इस फिल्म के लीड एक्टर थे, बल्कि उन्होंने फिल्म में अपने अभिनय के जरिए लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी के साथ बनी थी और दोनों ने मिलकर दर्शकों को काफी डराया था।

विज्ञापन

महमूद की फिल्म में संगीत का भी था जादू

‘भूत बंगला’ में एक्टर और निर्देशक महमूद के साथ तनुजा और नजीर हुसैन जैसे दिग्गज कलाकार थे। इस फिल्म में एक और बड़ा नाम था- आर.डी. बर्मन। आर.डी. बर्मन जो संगीत के उस्ताद माने जाते थे, उन्होंने भी इस फिल्म में अभिनय किया था। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को और भी खास बना दिया था। फिल्म के गानों के भी खूब चर्चे हुए थे और आज भी उनकी धुनें सुनने को मिल जाती हैं।

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ये फिल्म अपने दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। हालांकि अब 60 साल का वक्त गुजर चुका है और उस दौर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े मौजूद नहीं हैं, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनवर अली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘भूत बंगला’ ने दर्शकों से बहुत प्यार और सराहना हासिल की थी। उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म उस समय के लिहाज से बेहद सफल रही थी और महमूद ने इस जॉनर की नींव रखी थी, जिस पर आज की फिल्में खड़ी हैं। य़े फिल्म आज यूट्यूब पर देखी जा सकती है, साथ ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

हॉरर-कॉमेडी का जादू फिर से चला

आज बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की सुनामी आई हुई है। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। इससे पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी। फिल्म मुंज्या ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करते एक बार फिर साबित कर दिया था कि जॉनर की फिल्मों को दर्शक सिर-आंखों पर बैठा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ