हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मेरा समर्थन सिर्फ…', श्वेता तिवारी ने CJP पर बोला हमला, कह दी इतनी बड़ी बात

दिल्ली के जंतर मंतर पर कई दिनों से NEET पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए है. हालांकि, अब उनके सपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. लेकिन एक्ट्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है.

विज्ञापन
Sonam Wangchuk को लेकर श्वेता तिवारी ने क्या कहा?

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लगभग पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. इस भूख हड़ताल का अब असर उनके शरीर पर भी देखने को मिल रहा है. उनकी तबीयत भी खराब होती हुई नजर आ रही है. वहीं अब सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड भी उतर आया है. आयुष शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, विशाल ददलानी समेत कई सेलेब्स ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में अपनी आवाज उठाई है और उनके सेहत पर चिंता भी जताई है.

लेकिन इसी बीच टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर उनके इस्तेमाल का आरोप लगाया है. चलिए जानते हैं कि श्वेता ने में क्या कुछ लिखा है.

यह भी पढ़ें: ‘वाह! अब हॉलीवुड भी…’, Gal Gadot की फिल्म का ट्रेलर देख फैंस को आई Aishwarya Rai की Jazbaa की याद

विज्ञापन

श्वेता तिवारी ने CJP को लेकर क्या कहा?

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक को लेकर एक स्टोरी शेयर की है. उन्होंने लिखा, ‘सोनम वांगचुक शिक्षा और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, उनका मकसद सही है. उनकी बातों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. श्वेता ने आगे लिखा, मेरा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ कोई झुकाव नहीं है. ये पार्टी जिस तरीके से इसे संभाल रही है, मैं उसे बिलकुल भी सहमत नहीं हूं और मुझे लग रहा है कि वो अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सोनम वांगचुक के संघर्ष का इस्तेमाल कर रही है. मैं उस तरीके को बिलकुल भी सपोर्ट नहीं करती हूं.’

श्वेता तिवारी का पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने साफ कर दिया है कि वो सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं, वो सोनम वांगचुक को सपोर्ट करती हैं, लेकिन JP को नहीं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, कई सितारों ने खुलकर किया समर्थन

आयुष शर्मा ने शेयर किया पोस्ट?

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने सोनम वांगचुक की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘इतिहास की दिशा को बदलने के लिए कुछ आवाजों का मजबूत होना काफी जरूरी होता है, जहां लोग अपनी बातों को रखने के लिए शोर शराबे और गुस्से का इस्तेमाल करते है. वहां सोनम वांगचुक यह याद दिलाते हैं कि ज्ञान, गरिमा और अटूट विश्वास ही सबसे ज्यादा ताकतवर हो सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola