80s ट्रेंड में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा से आमिर खान तक ने शेयर की फोटोज

1980s Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s लुक ट्रेंड वायरल हो रहा है. यूजर्स अपनी एआई फोटोज को शेयर भी कर रहे हैं. वहीं अब बॉलीवुड सितारों ने भी अपने 80s लुक वाले फोटोज शेयर किया हैं. चलिए इन सितारों के लुक पर एक नजर डालते हैं.

bollywood stars 80s look
1 / 6
(Pic Credit- Instagram)

1980s Photo Trend: सोशल मीडिया पर नए-नए ट्रेंड्स फॉलो होते रहते हैं. वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर 80s फोटो वाला ट्रेंड हो रहा है. हर कोई 80s लुक वाले अपने AI फोटोज शेयर कर रहे हैं. वहीं अब इस ट्रेंड में बॉलीवुड सितारे भी कूद पड़े हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी से लेकर आमिर खान तक ने सोशल मीडिया पर अपने 80s लुक को पोस्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं किस-किस सितारे ने 80s लुक ट्रेंड को फॉलो किया.  

विज्ञापन

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा2 / 6

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी 80s लुक ट्रेंड भी फॉलो किया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने लुक्स को शेयर किया है. शेयर की गई फोटो में कियारा आडवाणी पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ऑल डेनिम लुक में दिखाई दे रहे हैं. फैंस दोनों के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. इस फोटो को कियारा और सिद्धार्थ दोनों ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया है.

विज्ञापन

आमिर खान

आमिर खान3 / 6

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर 80s ट्रेंड वाली कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें आमिर खान भी 80s लुक में नजर आ रहे हैं. आमिर खान ने इस लुक में रेड टी-शर्ट, व्हाइट जैकेट और डेनिम जींस पहनी है. सोशल मीडिया पर फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें ये लुक उनकी लेटेस्ट फिल्म 'सितारे जमीन पर' की फोटो से रीक्रिएट किया गया है.

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा4 / 6

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया. परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में वो 80s लुक में नजर आ रही हैं. परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ नजर आ रही हैं. दोनों 80s लुक में काफी क्यूट लग रहे हैं. फोटोज में दोनों कॉटन-कैंडी खाते नजर आ रहे हैं. वहीं एक फोटो में परिणीति बेड पर लेटी हुई हैं और मैगजीन देख रही हैं.

विज्ञापन

सोनम बाजवा

सोनम बाजवा5 / 6

एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया. एक्ट्रेस के फैन पेज ने उनकी 80s लुक ट्रेंड में फोटोज शेयर की हैं. वहीं सोनम बाजवा ने इन फोटोज को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया. एक्ट्रेस पिंक कलर के कोट में नजर आ रही हैं और वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं. सोशल मीडिया पर सोनम बाजवा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी6 / 6

श्वेता तिवारी ने भी 80s लुक ट्रेंड को फॉलो किया. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहने फोटो शेयर की. इस फोटो में एक्ट्रेस ने हाथों में बुक्स पकड़ी हुई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं फोटो में एक्ट्रेस के बैकग्राउंड में कॉलेज दिखाई दे रहा है. बता दें श्वेता तिवारी को हाल ही में 'द ट्रेटर्स 2' में देखा गया और इस शो में उन्हें फैंस ने काफी पसंद भी किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन