Aishwarya Rai से होती है जलन? भाभी Shrima Rai हुईं ट्रोल तो दे दिया करारा जवाब

Shrima Rai on Sister in Law Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय को इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है जिसपर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ा प्रहार किया है।

Shrima Rai

Shrima Rai

Shrima Rai on Sister in Law Aishwarya Rai: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और अब एक बार फिर एक्ट्रेस के खूब चर्चे होते हैं। अक्सर ऐश्वर्या अपनी ननद श्वेता बच्चन के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन इस बार वो अपनी भाभी के साथ रिश्ते को लेकर सवालों के कटघरे में हैं। हाल ही में ऐश्वर्या और उनकी भाभी श्रीमा राय के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। ऐश्वर्या की भाभी को कई लोगों ने ट्रोल भी किया, जिसका अब श्रीमा राय ने करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

ननद-भाभी के रिश्ते में कड़वाहट?

ऐश्वर्या के परिवार में ये तकरार उस समय सुर्खियों में आई जब उनकी ननद श्वेता बच्चन ने भाभी ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय को उनकी शादी की सालगिरह पर एक सुंदर गुलदस्ता भेजा। श्वेता ने इस गुलदस्ते की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की और श्रीमा ने इसपर थैंक्यू कहते हुए शेयर किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को लेकर बहस तेज हो गई, क्योंकि ऐश्वर्या ने श्रीमा को सोशल मीडिया पर कोई बधाई नहीं दी थी। बस इसी के बाद ऐश्वर्या और उनकी भाभी में तकरार को लेकर खबरें तेज हो गईं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shrima Rai 🧿 (@shrimarai)

ऐश्वर्या से भाभी श्रीमा राय को जलन?

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर श्रीमा राय और ऐश्वर्या के रिश्ते पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि श्रीमा को ऐश्वर्या की सफलता और लोकप्रियता से जलन हो रही है। कुछ समय पहले श्रीमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सास वृंदा राय की तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थीं। इस पर एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि श्रीमा ने जानबूझकर ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें शेयर नहीं की। इस पर श्रीमा ने जवाब देते हुए कहा कि अगर यूजर को ऐश्वर्या की तस्वीरें चाहिए, तो वो ऐश्वर्या के पेज पर जाकर देख सकते हैं जहां सिर्फ उन्हीं की तस्वीरें होंगी।

विज्ञापन

ऐश्वर्या के फैन से भिड़ीं श्रीमा राय

इस जवाब के बाद उस यूजर ने श्रीमा से कहा कि वो ऐश्वर्या से जलती हैं और ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। श्रीमा और ऐश्वर्या के फैन के बीच ये नोंकझोंक एक नई बहस का कारण बन गई। फैन के इस कमेंट के बाद श्रीमा राय ने एक बार फिर रिप्लाई किया और कहा कि मैं खुद उनकी डाई हार्ड फैन हूं। लेकिन खबरें फैलाने के लिए तो एक मात्र चिंगारी ही काफी होती है। यहां तक कि ऐश्वर्या और श्रीमा के इंस्टाग्राम अकाउंट्स से भी काफी कुछ साफ होता है। ऐश्वर्या ना तो अपनी भाभी श्रीमा राय को फॉलो करती हैं और ना ही अपनी ननद श्वेता बच्चन को।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ