मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं उन्होंने श्रद्धा मडर केस (Shraddha Murder Case) पर भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हुए दिल्ली में हुए हैवानियत पर अपनी राय दी। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वो इस वीभत्स हत्याकांड से दुखी हैं।
अभी पढ़ें – Anupamaa Upcoming Twist: पाखी की इस बदतमीजी के आगे अनुपमा भूली ममता, निकाल फेंकेगी घर से बाहर
एक्ट्रेस ने की निंदा
स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar Statement On Shraddha Murder Case) ने एक पत्रकार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “यह मामला कितना भयानक, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है। मेरा दिल उस बेचारी लड़की के लिए दुखता है- जिसे धोका मिला उससे जिसे वह प्यार करती थी और भरोसा करती थी। आशा है कि पुलिस तेजी से अपनी जांच समाप्त करेगी और आशा है कि इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।” (टूटा हुए दिल वाली इमोजी)।”
नेटिजेंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया
वहीं हत्याकांड की निंदा करने के बाद भी लोगों ने स्वरा भास्कर को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा- ‘ये लव जिहाद की वकील बनी फिर रही है आज कल।’ एक अन्य ने कहा- ‘चिंता मत करो, वे बीच के लोग को नहीं मारेंगे, तुम बच गई हो।’
क्या है पूरा मामला
श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा शादी को लेकर आफताब पर दबाव बना रही थी, जिससे दोनों में विवाद शुरू हो गया। आफताब इन सब से बचना चाहता था, इसलिए उसने बड़ी बेदर्दी से अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक आफताब ने हत्या के बाद श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े किए और दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर एक-एक करके फेंक दिया। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पूरे देश के लोग हैरान हैं और सकते हैं।
कहां तक पहुंची पुलिस की जांच
वहीं पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछ-ताछ जारी है। पुलिस उन ठिकानों पर भी छानबीन कर रही है, जहां आफताब ने श्रद्धा के बॉडी के टुकड़ो को फेंका था। इस मामले में पुलिस की जांच भी काफी तेज हो गई है और इसमें हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – Shubman Sara Dating: एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल? खुद कही ये बात
स्वरा भास्कर का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस को आखिरी बार मेहर विज, पूजा चोपड़ा और शिखा तलसानिया के साथ ‘जहां चार यार’ में देखा था। स्वरा अगली बार मिमांसा, एक मर्डर मिस्ट्री में नजर आएंगी। उनके पास पाइपलाइन में एक विमेन सेंट्रिक ड्रामा फिल्म ‘श्रीमती फलानी’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines