Anupamaa Upcoming Twist: पाखी की इस बदतमीजी के आगे अनुपमा भूली ममता, निकाल फेंकेगी घर से बाहर

Anupamaa Upcoming Twist: पाखी की इस बदतमीजी के आगे अनुपमा भूली ममता, निकाल फेंकेगी घर से बाहर

Anupamaa Upcoming Twist: पाखी की इस बदतमीजी के आगे अनुपमा भूली ममता, निकाल फेंकेगी घर से बाहर

Anupamaa Upcoming Twist: छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाखी की बदतमीज़ी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिसे देख अनुपमा अपना धैर्य खोती जा रही है। पहले पाखी ने बिना बताए अधिक के साथ शादी कर ली, वहीं अब वो परिवार की बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं गंवा रही है।

विज्ञापन

पाखी और अधिक की गलती को सुधारने के लिए शाह परिवार और कपाड़िया परिवार मिलकर इनकी दोबारा शादी करवा रहे हैं। मगर पाखी के बड़े-बड़े सपनों के आगे घरवालों का प्यार फीका पड़ता जा रहा है। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में पाखी कुछ ऐसा करने वाली है, जिससे उसकी मां अनुपमा ने अपना धैर्य खो देगी और उसे घर से बेघर कर देगी।

विज्ञापन

शो में आने वाला है ये ट्विस्ट

आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा पाखी के ड्रामे को कबसे बर्दाश्त कर रही है मगर अब उसका धैर्य खत्म हो गया है। वो उसे बार-बार चेतावनी दे रही है। लेकिन अब पाखी अनुपमा की शांति भंग करेगी और उनके धैर्य की परीक्षा लेगी। अनुपमा अब पाखी से उसके और अनुज की शादी के बारे में बद्तमीजी से बात करते हुए सुनेगी।

विज्ञापन

सारे ड्रामे के बीच अधिक और पाखी के बीच भी जोरदार भिड़ंत होगी। बरखा के बहकावे में पाखी ने पहले ही 60 लाख रुपये के गहने मंगवा लिए हैं। लेकिन अधिक उसे ऐसा करने से मना करेगा। इतना ही नहीं अधिक उसे ये भी बताएगा कि उसे 1 लाख रुपये की तनख्वाह पर नौकरी मिली है। लेकिन पाखी उसे उसके छोटे सपनों के लिए फटकार लगाती है और पूछती है कि क्या वो वास्तव में बरखा का भाई है।

पैसे के आगे अंधी हो गई है पाखी

पाखी आगे आधिक से अनुज के बिजनेस में भागीदार बनाने के लिए कहती है। अधिक ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें अनुज की मदद के लिए आभारी होना चाहिए। लेकिन पाखी का कहना है कि अधिक को खुद को कम नहीं आंकने चाहिए क्योंकि वो अनुपमा और अनुज कपाड़िया का दामाद है।

विज्ञापन

अनुपमा के धैर्य की परीक्षा

पाखी इस बारे में बात करती है कि कैसे अनुपमा ने भी एक अमीर आदमी से शादी की और पाखी भी सिर्फ अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही है। पाखी की ये सारी बातें अनुपमा सुन लेगी और उसकी जमकर फटकार लगाएगी। पाखी वापस बात करने की कोशिश करेगी लेकिन अनु उसे थप्पड़ मार देगी है और उसे उसकी गलतियों की याद दिलाएगी।

विज्ञापन

इसी के साथ अनुपमा पाखी की शादी को भी ये कहते हुए रद्द कर देगी कि सभी उससे प्यार करते हैं इसलिए उसकी शादी करवा रहे थे लेकिन पाखी को इसकी कोई कद्र नहीं है। अपकमिंग एपिसोड में देखा जा सकेगा कि कैसे पाखी फर्श पर गिरी होगी और अनुपमा उसे उठाते हुए घर से जाने के लिए कहेगी। अनुपमा गुस्से में दहाड़ती हुए कहेगी ‘पाखी अधिक मेहता बाहर निकलो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ