Shubman Sara Dating: एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल? खुद कही ये बात

Shubman Sara Dating: एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल? खुद कही ये बात

Shubman Sara Dating: एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल? खुद कही ये बात

Shubman Sara Dating: क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की डेटिंग की अफवाहें अब सच होती दिखाई दे रही है। शुभमन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा संग अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

शो के दौरान शुभमन ने सारा को लेकर कही ये बात

दरअसल, शुभमन सोनम बाजवा के लोकप्रिय पंजाबी चैट शो ‘दिल दियां गल्लां सीजन 2’ पर पहुंचे थे, जिसका प्रोमो जारी किया गया। इसमें क्रिकेटर अतिथि के रूप में पहुंचे, जब शो ही होस्ट सोनम ने उनसे कुछ सवाल पूछे।

सबसे पहले सवाल में सोनम ने शुभमन से बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस का नाम बताने को कहा, जिस पर शुभमन तुरंत जवाब देते हैं- ‘सारा’। इसके बाद उनसे पूछा जाता है, ‘क्या आप सारा को डेट कर रहे हैं?’ इस पर शुभमन जवाब देते हैं- ‘हो सकता है।’

इसके बाद सोनम हंसती हैं और पंजाबी में पूछती हैं, ‘सारा दा सारा सच बोलो प्लीज (कृपया हमें पूरी सच्चाई बताएं)।’ सुमन जवाब देते हैं- ‘सारा दा सारा सच बोल रेयान (मैं पूरी सच्चाई बता रहा हूं), शायद हां, शायद नहीं।’

सारा से पहले इनको कर रहे थे डेट

शुभमन और सारा को पहली बार इसी साल अगस्त में मुंबई के वर्ली में एक लोकप्रिय रेस्तरां बास्टियन में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से इनके डेटिंग की खबरें सामने तेज होती चली गईं। इससे पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर संग भी उनकी डेटिंग अफवाह उड़ चुकी है। पटौदी परिवार की बेटी सारा अलि खान पहले ‘लव आज कल’ के को-एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं।

Shubman Gill Dating Sara Ali khan

Shubman Gill Dating Sara Ali khan

 

कब मिली थी अफवाहों को हवा

अफवाहों का बाजार तब और ज्यादा गर्म हुआ, जब अक्टूबर में दोनों को एक साथ एक ही होटल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। बाद में दोनों को एक ही फ्लाइट में सवार होते नजर आए, जिसके बाद से ही इनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ