Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस का दिल जीता है. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी ब्यूटी का भी ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ है. बिना किसी मेकअप के भी ‘स्त्री’ फेम एक्ट्रेस कमाल की लगती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपने फैंस के लिए बिना मेकअप लुक की फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस कौनसे 5 सरल नुस्खे अपनाती हैं?
हैवी मेकअप से बचती हैं एक्ट्रेस
श्रद्धा कपूर से जब भी उनके ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा जाता है तो वो अक्सर अपने फैंस को अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए कहती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि साफ खानपान से स्कीन क्लियर रहती है. वहीं एक्ट्रेस अपनी रोजमर्रा की लाइफ में हैवी मेकअप कराने से बचती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस लाइट फाउंडेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं.
यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर ऑटो में घूमने निकले Karan Aujla, पुलिस ने रोका तो दिखाई दरियादिली; वीडियो वायरल
ये रूटीन करती हैं फॉलो
- CTM रूटीन- एक्ट्रेस डेली लाइफ में CTM रूटीन को फॉलो करती हैं. श्रद्धा कपूर बेस्ट क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग का इस्तेमाल करती हैं. क्लीयर स्किन के लिए एक्ट्रेस ये स्टेप्स दिन में दो बार फॉलो करती हैं. वहीं एक्ट्रेस का मानना है कि इन स्टेप्स को अपनी डेली रूटीन में हर किसी को अपनाना चाहिए.
- सनस्क्रीन- श्रद्धा कपूर घर से बाहर जाने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाती हैं. सनस्क्रीन सूरज की किरणों से चेहरे की स्किन को बचाती है. वहीं ये चेहरे को टैनिंग से भी बचाती है. एक्ट्रेस अपने फैंस को भी रोजाना सनस्क्रीन लगाने की सलाह देती हैं.
- भरपूर पानी है जरूरी- हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस का मानना है कि पानी पीना बहुत जरूरी है. रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए. इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है. वहीं ज्यादा पानी पीने से स्किन भी क्लियर रहती है और बेदाग भी रहती है.
- हेल्दी डाइट- श्रद्धा कपूर जंक फूड से भी दूर रहती है और हेल्दी फूड खाती हैं. एक्ट्रेस ताजे फल, हरी सब्जियां और नारियल का पानी पीती हैं. श्रद्धा कपूर का मानना है कि ये अंदर से भी आपको निखारता है.
- वर्कआउट और योग- वर्कआउट और योग से भी आपकी स्किन हेल्दी रहती है. एक्ट्रेस भी रोजाना वर्कआउट करती हैं. वहीं एक्ट्रेस अपने फैंस को भी इस बात की सलाह देती हैं कि डेली वर्कआउट और योग करना जरूरी होता है.
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
22 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
29 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines