मुंबई: बिग बॉस 14 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। उनके स्पॉटेड वीडियोज को भी खूब पसंद किए जाते हैं, जिनमें वो पैप्स के साथ चिट-चैट करती नजर आ जाती हैं। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल को पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल (Jassie Gill) के साथ स्पॉट किया गया, जहां ये दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। दरअसल, दोनों एक कॉमन फ्रेंड द्वारा आयोजित पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर बाहर निकलते हुए देखा गया। इस वीडियो (Shehnaaz gill & Jassie Gill spotted Video) में दिख रही दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर से नेटिजेन को हैरान कर दिया। पार्टी एक्टर सिद्धार्थ निगम के जन्मदिन की खुशी में रखी गई थी, जहां ये दोनों पंजाबी स्टार्स भी पहुंचे थे।
अभी पढ़ें – Shilpa Shinde: फैमिली को लेकर फूट-फूटकर रोईं शिल्पा शिंदे, खोले कई राज
वीडियो देखने के बाद नेटिजेंस (Netizens troll Shehnaaz Gill & Jassie Gill) ने सना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, एक यूजर ने लिखा, जस्सी गिल नया बकरा है। दूसरे ने लिखा, फिर से पकड़ ली एक। एक अन्य ने लिखा, ये आदमी कौन है जिसका सना ने हाथ पकड़ा हुआ है। जबकि एक अन्य ने तो सिद्धार्थ शुक्ला की लाइन्स को याद किया, जिसे उन्होंने शहनाज के लिए बिग बॉस के घर में कहा था। यूजर ने लिखा, ‘सिद्धार्थ सर सही कहते थे कि तू डंब नहीं बहुत स्मार्ट है और तेरे जैसे स्मार्ट लोग मुझे डंब बनाकर चले जाते हैं।’
अभी पढ़ें – EOW के दफ्तर पहुंचीं Nora Fatehi, ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
कुछ लोगों ने इस दौरान शहनाज के कपड़ों को लेकर भी आपत्ति जताई। सना ने सिद्धार्थ निगम की पार्टी के लिए कैजुअल लुक रखते हुए, डेनिम जीन्स और जैकेट को चुना, जिसे व्हाइट कॉर्सेट टॉप के साथ स्टाइल किया। बता दें, शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में बर्थडे बॉय के साथ काम कर रही हैं। दूसरी ओर नेटिजेंस जस्सी के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री को देखकर हैरान हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines