Shilpa Shinde Video: छोटे पर्दे की बड़ी स्टार शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी सीरियल्स से एक्ट्रेस ने एक खास मुकाम हासिल किया है। इन दिनों एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। शिल्पा शिंदे का यह वीडियो (Shilpa Shinde Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोईं शिल्पा शिंदे

हाल में शो का लेटेस्ट प्रोमो (Jhalak Dikhhla Jaa Promo) जारी हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस फैमिली के बारे में बात करते हुए भावुक (Shilpa Shinde Got Emotional) हो जाती हैं। शिल्पा स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान शिल्पा ने अपने परिवार के बारे में कई गंभीर खुलासे किए। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने कई परेशानियों को पार करते हुए आज इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है।

https://www.instagram.com/p/CifBdoCDwvG/

विज्ञापन

शिल्पा ने कही ये बात

 

शिल्पा इस दौरान ‘मन भरयां’ गाने पर डांस कर रही हैं, जिसमें उन्होंने फैमिली के लिए सीरियस परफॉर्मेंस दिया है। परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा जजेस से बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं। वो कहती दिख रही हैं कि, लोग परिवार बोलते हैं वो बस एक नाम दिया गया है कुछ अच्छा होता है तो आ जाते हैं और कुछ बुरा होता है तो वही लोग बुराई करते हैं। शिल्पा की बात पर शो की जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी इमोशनल हो जाती हैं।

विज्ञापन

इस शो ने दिलाई खास पहचान

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) में ‘अंगूरी भाभी’ (Angoori Bhabhi) के किरदार से घर-घर अपनी पहचान बनाई। इस रोल में दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। हालांकि मेकर्स संग विवादों के चलते शिल्पा ने इस सुपरहिट शो को रातों रात अलविदा कह दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस सीजन 11 (Bigg Boss 11) में नजर आईं और शो की विनर बनकर सामने आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ