सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कला की कितनी धनी हैं, वो किसी से छिपा नहीं है। चुलबुले अंदाज के साथ-साथ वो अपनी मीठी आवाज के लिए भी फैंस के दिलों पर राज करती देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सना आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती देखी जाती थीं। अब उन्होंने फैंस को कुछ नया ट्रीट देना शुरू किया है। एक बार फिर उन्होंने अपनी आवाज में गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
अभी पढ़ें – Malaika Arora और Sophie Choudry ने ‘गोरी है कलाइयां’ पर किया सुपरहॉट डांस, वीडियो वायरल
एक्ट्रेस ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Shehnaaz Gill singing video) शेयर किया, जिसमें वो माइक के सामने खड़ी हो नेहा कक्कड़ का गाना ‘तारों के शहर’ गाती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो (Shehnaaz Gill Video) में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करने के कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और लाखों बार इसे देखा जा चुका है। कमेंट बॉक्स में हमेशा की तरह इस बार भी फैंस शहनाज गिल पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। किसी ने तारीफों के जरिए तो किसी ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया।
गुरुवार को भी शहनाज ने गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कबीर सिंह फिल्म से विशाल मिश्रा के गीत ‘कैसा हुआ’ को गाती नजर आईं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “यह मेरे फैंस के लिए है। विशेष बनाने के लिए धन्यवाद विशाल मिश्रा।”
अभी पढ़ें – Janhvi Kapoor ने व्हाइट सेक्विन साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का, अदाओं से मदहोश हुए फैंस
वर्कफ्रंट पर बात करें तो, शहनाज़ सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ में राघव जुयाल के साथ दिखाई देंगी, जो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी, आयुष शर्मा और ज़हीर इकबाल के साथ, जो कथित तौर पर सलमान के भाइयों की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
6 mins ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
31 mins agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
1 hr agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
2 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
2 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
3 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
18 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
19 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines