Shehnaaz Gill ने नेहा कक्कड़ के गाने 'तारों के शहर' को दी अपनी आवाज, फैंस खूब लुटा रहे प्यार

shehnaaz

सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कला की कितनी धनी हैं, वो किसी से छिपा नहीं है। चुलबुले अंदाज के साथ-साथ वो अपनी मीठी आवाज के लिए भी फैंस के दिलों पर राज करती देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सना आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती देखी जाती थीं। अब उन्होंने फैंस को कुछ नया ट्रीट देना शुरू किया है। एक बार फिर उन्होंने अपनी आवाज में गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Shehnaaz Gill singing video) शेयर किया, जिसमें वो माइक के सामने खड़ी हो नेहा कक्कड़ का गाना ‘तारों के शहर’ गाती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो (Shehnaaz Gill Video) में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करने के कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और लाखों बार इसे देखा जा चुका है। कमेंट बॉक्स में हमेशा की तरह इस बार भी फैंस शहनाज गिल पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। किसी ने तारीफों के जरिए तो किसी ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया।

विज्ञापन

गुरुवार को भी शहनाज ने गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कबीर सिंह फिल्म से विशाल मिश्रा के गीत ‘कैसा हुआ’ को गाती नजर आईं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “यह मेरे फैंस के लिए है। विशेष बनाने के लिए धन्यवाद विशाल मिश्रा।”

विज्ञापन

वर्कफ्रंट पर बात करें तो, शहनाज़ सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’ में राघव जुयाल के साथ दिखाई देंगी, जो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी, आयुष शर्मा और ज़हीर इकबाल के साथ, जो कथित तौर पर सलमान के भाइयों की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ