---विज्ञापन---

Sharda Sinha के निधन की खबरों का बेटे ने किया खंडन, बोले- गलत खबरें फैलाना बंद करें

Sharda Sinha Son Anshuman on Mother Death Rumour: लोक गायिका शारदा सिन्हा के लिए इस वक्त पूरा देश दुआएं कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है जिनका उनके बेटे ने खंडन किया है।

---विज्ञापन---

Sharda Sinha Son Anshuman on Mother Death Rumour: लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। उनके बेटे ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। जैसे-जैसे छठ पूजा का त्योहार नजदीक आ रहा है, इसी बीच शारदा सिन्हा से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं और अब उनकी हालत खराब होती जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसी बीच लोक संगीत की लेजेंडरी एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की झूठी खबरें भी फैलाई जा रही हैं। शारदा सिन्हा के निधन की झूठी अफवाहों पर अब उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने रिएक्ट किया है।

निधन की खबरों का किया खंडन 

---विज्ञापन---

शारदा सिन्हा की खराब सेहत को लेकर उनके फैंस काफी चिंता में हैं। देशभर में उनके जल्दी ठीक होने की कामना की जा रही है। इसी बीच पीएम मोदी ने भी शारदा सिन्हा के बेटे से फोन पर बात की है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने पीएम मोदी को मां की सेहत का अपडेट दिया। जिसके बाद पीएम ने अच्छे से अच्छा इलाज कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही अंशुमान को हिम्मत भी दी है। इसी बीच अंशुमान ने उन खबरों का भी खंडन किया है जो गायिका के निधन को लेकर फैलाई जा रही हैं। आपको बता दें सोशल मीडिया पर शारदा के निधन की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है जिनपर उनके बेटे ने ‘न्यूज 4 नेशन’ से बात की है।

गलत खबरें फैलाई जा रही हैं- अंशुमान

---विज्ञापन---

अंशुमान ने बताया कि मां अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। उनकी हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं आया है। पीएम मोदी जी से भी बात हुई है उन्होंने हमें हिम्मत दी है। साथ ही अंशुमान ने कहा कि इस वक्त निधन को लेकर भी गलत खबरें फैलाई जा रही हैं, जो कि गलत हैं। वो गलत खबरें फैलाने वालों का काम है।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहें

---विज्ञापन---

फिलहाल शारदा सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा उनके निधन को लेकर कहा जा रहा है। बहुत सारे यूजर्स की तरफ से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है, जो कि एकदम गलत है।

First published on: Nov 05, 2024 08:35 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola