Shahrukh Khan: सुहाना खान की पहली थिएटर रिलीज फिल्म में नजर आएंगें शाहरुख खान, जानें कब शुरू होगी एक्शन थ्रिलर की शूटिंग
Edited By Nancy Tomar

Shahrukh Khan Daughter suhana khan
Edited By Nancy Tomar

Shahrukh Khan Daughter suhana khan
Shahrukh Khan: ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान देने के बाद शाहरुख खान को सिल्वर स्क्रीन पर देखने की डिमांड पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बताया गया था कि शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
इस फिल्म को कहानी फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे जबकि इस फिल्म को शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की प्रोडक्शन कंपनी मारफ्लिक्स पिक्चर्स (Marflix Pictures) के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Jawan Teaser Release Date: काउंटडाउन शुरू, जल्द आ रहा है ‘जवान’, जानें टीजर की रिलीज डेट और टाइम
इसी के साथ सुहाना खान की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जो थिएटर में रिलीज होगी। “फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से मार्च तक कई स्थानों पर की जाएगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो यानी छोटा सा रोल होगा तो ऐसा नहीं है। सूत्रों की मानें तो शाहरुख का अपनी बेटी की थिएट्रिकल डेब्यू में अच्छा खासा फुल फ्लेज्ड रोल है।”
फिल्म की शूटिंग भारत और विदेशों में की जाएगी और इसे 2024 के सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक के रूप में सेट किया जाएगा। “फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च तक नॉनस्टॉप की जाएगी। शाहरुख और सुहाना दोनों इसे लेकर उत्साहित हैं और साथ ही नर्वस भी हैं।
शाहरुख जानते हैं कि एक नए टैलेंट को लॉन्च करना कितना कठिन काम है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को लॉन्च करने का फैसला किया है। सुहाना खान के साथ इस अनटाइटल्ड फिल्म को पूरा करने के बाद शाहरुख फिर सलमान खान के साथ भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म, टाइगर वर्सेज पठान की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के अगले साल मार्च में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
इसके साथ ही बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में शाहरुख की फिल्म जवान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 10 जुलाई को शाहरुख की फिल्म जवान का टीजर रिलीज किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद किंग खान ने दी है। वहीं, फैंस को अब शाहरुख की फिल्म के टीजर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: