ShahRukh Khan की हीरोइन ने कभी कमाई के लिए किया टॉयलेट साफ, आज 170 Cr. की मालकिन हैं हसीना

Mahira Khan Struggle: आज हम आपको शाहरुख खान की उस हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने किंग खान के साथ मात्र एक फिल्म की है।

ShahRukh Khan raees actress Mahira Khan Struggle

ShahRukh Khan raees actress Mahira Khan Struggle

Mahira Khan Struggle: आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक हर किसी के संघर्ष की अपनी एक अलग ही कहानी होती है। फिर चाहे इसमें कोई भी हो, हर कोई अपनी मेहनत के दम पर ही अपनी पहचान बनाता है।

विज्ञापन

आज हम आपको शाहरुख खान की उस हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने किंग खान के साथ मात्र एक फिल्म की है। हालांकि इसके बावजूद भी एक्ट्रेस की भारत में बड़ी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन

रईस में प्ले किया अहम रोल

माहिरा खान पाकिस्तान की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। शाहरुख खान के साथ माहिर ने फिल्म रईस में अहम रोल प्ले किया था। ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद भी आई थी। इतना ही नहीं बल्कि आज के समय में माहिरा पाकिस्तान की सबसे अमीर एक्ट्रेसों में आती है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब अभिनेत्री को बेहद मेहनत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन

टॉयलेट तक की भी सफाई करनी पड़ी

सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को अपना खर्च चलाने के लिए टॉयलेट तक की भी सफाई करनी पड़ी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, एक टाइम ऐसा भी था जब माहिरा दुकानों पर फर्श साफ और टॉयलेट की सफाई किया करती थीं।

17 साल की उम्र में ही कैलिफोर्निया गई थी माहिरा

रिपोर्ट्स की मानें तो महज 17 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया गई थी। वहां, पर एक्ट्रेस सड़क किनारे की दुकानों में फर्श साफ और टॉयलेट की सफाई करके अपने खर्च के पैसे कमाती थी। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले वो लॉस एंजिल्स के एक स्टोर में कैशियर का भी काम कर चुकीं है। इतना ही नहीं बल्कि साल 2021 में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं चाहती हूं कि लोगों को पता चले कि मैंने अपनी लाइफ में किस तरह का टाइम देखा है। मेरे लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं था।

विज्ञापन

लोग मुझे विनम्र कहते हैं- माहिरा

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि लोग मुझे विनम्र कहते हैं, लेकिन हकीकत में मैंने अपनी लाइफ में हुए अनुभव से बहुत कुछ सीखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक टाइम था जब मैं और मेरा भाई सिर्फ एक डॉलर में खाना खाते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ