Shahrukh Khan की 7 आइकॉनिक फिल्में, जो सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी हिट

Shahrukh Khan Iconic Films: शाहरुख खान ने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक हिट फिल्में दी हैं. इन फिल्मों का क्रेज भारत के साथ-साथ बाहर भी उतना ही है. वहीं बॉलीवुड में एंट्री करने वाले युवा भी शाहरुख खान की फिल्मों से इंस्पायर होते हैं. ये फिल्में भले ही 90 के दशक में रिलीज हुई हैं लेकिन आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं. चलिए शाहरुख खान की उन 7 फिल्मों के बारे में जानते हैं जो आइकॉनिक हैं.

shahrukh khan 7 iconic films
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

साल 2002 में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'देवदास' बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में है. इसमें शाहरुख के साथ-साथ माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय लीड रोल में हैं. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 8

शाहरुख खान की 'मैं हूं ना' भी आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुष्मिता सेन लीड रोल में हैं. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

4 / 8

साल 1998 में रिलीज हुई 'दिल से' फिल्म भी शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. इसमें उनके साथ मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा भी नजर आई थीं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 8

शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. वहीं साल 2007 में आई ये फिल्म आज भी हिट है. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

6 / 8

शाहरुख खान की रोमांटिक फैमिली फिल्म 'वीर-जारा' साल 2004 में रिलीज हुई थी. इसमें प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी भी लीड रोल में नजर आई थीं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

7 / 8

साल 2013 में रिलीज हुई 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में आई थी. ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

8 / 8

शाहरुख खान की 'दीवाना' साल 1992 में रिलीज हुई थी और ये उनकी डेब्यू फिल्म थी. ये भी आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन