मुंबई: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। 28 वर्षीय पत्नी के लिए शाहिद ने एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की, जहां परिवार से लेकर कुछ करीबी दोस्तों को शामिल होते हुए देखा गया।
पार्टी में पिता पंकज कपूर, मां नीलिमा अजीम, भाई ईशान खट्टर, बेस्टी कुणाल खेमू, के अलावा फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर समेत और कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होते नजर आए। अब बर्थडे के कुछ दिनों बाद शाहिद ने पार्टी से एक इनसाइड वीडियो (Mira Rajput birthday inside video) जारी किया है, जिसमें शाहिद, ईशान और कुणाल को शोले से ये दोस्ती के लिए थिरकते हुए देखा जा सकता है।
अभी पढ़ें – Karan Johar को Kangana Ranaut की चुनौती, बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर करना चाहती हैं इंटरव्यू
वीडियो में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर अपने अद्भुत डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते देखे जा सकते हैं। दोनों भाइयों को अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले से ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ पर थिरकते देखा गया। जबकि कुणाल और ईशान ने एक ही ट्रैक पर भांगड़ा किया। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए, शाहिद ने लिखा, “पार्टी।”
इससे पहले मीरा के जन्मदिन पर शाहिद ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने मीरा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय लवर। हम जीवन के उतार-चढ़ाव में एक साथ डांस करें। चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक के साथ हाथ में हाथ डाले।”
अभी पढ़ें – जैकलीन फर्नांडीज से कल पूछताछ नहीं करेगी दिल्ली पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहिद को आखिरी बार ‘जर्सी’ में मृणाल ठाकुर के साथ देखा गया था। यह फिल्म साउथ स्टार नानी की तेलुगु वर्जन जर्सी की हिंदी रीमेक थी। अब वो राशि खन्ना के साथ वेब सीरीज ‘फ़र्ज़ी’ में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines