EXCLUSIVE: क्या Virat Kohli की बायोपिक करेंगे Shahid Kapoor? एक्टर ने दिया ये जवाब!

Shahid Kapoor on Virat Kohli Biopic: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने न्यूज 24 के इवेंट मंथन 2025 में विराट कोहली की बायोपिक करने को लेकर क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

Shahid Kapoor on Virat Kohli Biopic

Shahid Kapoor on Virat Kohli Biopic

विज्ञापन

Shahid Kapoor on Virat Kohli Biopic: पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड खासकर स्पोर्ट्स बायोपिक्स की ओर बढ़ा है। एमएस धोनी, मैरी कॉम, मिल्खा सिंह और पान सिंह तोमर जैसी महान खेल हस्तियों की जिंदगी पर आधारित फिल्में बनी हैं। अब भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली के बायोपिक की मांग भी उठने लगी है। अगर विराट पर बायोपिक बनती है, तो सवाल ये उठता है कि उनके किरदार के लिए कौन सा एक्टर सबसे उपयुक्त होगा। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने न्यूज 24 मंथन के मंच पर बताया कि अगर उन्हें विराट कोहली की बायोपिक का ऑफर आता है तो वो करेंगे या नहीं।

शाहिद कपूर के फेवरेट एक्टर कौन?

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ को प्रमोट करने के लिए शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने न्यूज 24 के इवेंट मंथन 2024 में शिरकत की। इस दौरान शाहिद और पूजा ने अपनी फिल्म को लेकर बात की। शाहिद ने बताया कि उनके फेवरेट एक्टर खुद उनके पिता पंकज कपूर हैं और उनके फेवरेट डायरेक्टर विशाल भारद्वाज हैं। इस दौरान पूजा हेगड़े ने भी बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हैं जिन्हें वो बेहद पसंद करती हैं।

Advertisment

शाहिद कपूर करेंगे विराट की बायोपिक? 

इस दौरान जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या वो विराट कोहली की बायोपिक करेंगे, अगर उन्हें ये मौका मिलता है तो। इस पर शाहिद ने कहा कि वो खुद इस बात पर कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। वो विराट कोहली पर ही छोड़ देना चाहिए कि वो अपनी लाइफ पर बायोपिक चाहते भी हैं या फिर नहीं। शाहिद ने बताया कि वो दिल्ली में जिस होटल में रुके हैं, विराट भी उसी होटल में ठहरे हुए हैं। विराट कोहली की बायोपिक पर शाहिद ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो बहुत खुश होंगे।

कैसी है फिल्म ‘देवा’ की कहानी?

फिल्म ‘देवा’ को लेकर शाहिद ने कहा कि ये मेरी पुरानी फिल्म कबीर सिंह से काफी अलग है, क्योंकि देवा का अपना अलग स्टाइल है, वो बहुत अलग है। एक पुलिसवाले के किरदार में शाहिद इस फिल्म में गुंडों की पिटाई करते हुए नजर आएंगे, साथ ही पूजा हेगड़े इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ