खत्म हुई दुश्मनी! Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में साथ नजर आए 'डर' के राहुल और सुनील; देखें VIDEO

Sunny Deol Gadar 2

Sunny Deol Gadar 2

Sunny Deol Gadar 2 Success Party: सनी देओल और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म 500 करोड़ के बेहद करीब है। इस वीकेंड फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। अपनी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने पर सनी देओल ने सक्सेस पार्टी रखी, जहां कई बड़े स्टार्स ने शिरकत करनी होगी। इसी बीच लंबे समय बाद साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘डर’ में साथ नजर आने वाले राहुल और सुनील यानी सनी देओल (Sunny Deol) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक साथ नजर आए, जिसकी काफी फोटो-वीडियो वायरल हुई थीं।

विज्ञापन

शाहरुख खान के फैन क्लब द्वारा ट्वीट पर साझा की गई फोटो-वीडियो में दोनों साथ पैपराजी के लिए साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक दूसरे के गले मिलते नजर आ रहे हैं। दोनों ने 16 सालों से एक दूसरे से बात नहीं की, जिसके बाद उनका ये वीडियो सामने आया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Gauri Khan के साथ पहुंचे थे SRK

सनी देओल की ‘गदर 2’ (Sunny Deol Gadar 2 Success Party) की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। शाहरुख पार्टी में ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ ग्रे जैकेट कैरी किए थे। वहीं, गौरी खान भी ब्लैक आउटफिट के साथ प्रिंटेड ब्लेजर कैरी किए हुए नजर आई। वायरल हो रही फोटो-वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

फोन पर SRK ने Sunny Deol ने दी थी बधाई

‘गदर 2’ (Sunny Deol Gadar 2 Success Party) की सक्सेस पार्टी पहले 7 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘जवान’ स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Jawan) ने फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने पर सनी देओल (Sunny Deol) को फोन करके बधाई दी थी। बता दें कि सक्सेस पार्टी में कृति सेनन, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, काजोल, अमीषा पटेल, सुनील शेट्टी, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, अनिल कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और वरुण धवन जैसे कई कलाकार नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ