हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'King' ने मचाया बवाल, बेटे Aaryan Khan से लेकर Karan Johar तक पूरा बॉलीवुड हुआ दीवाना

Shah Rukh Khan King Movie Teaser: शाहरुख खान की फिल्म ‘King’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस पर उनके बेटे Aaryan Khan से लेकर Karan Johar तक के रिएक्शन्स सामने आ गए हैं. पूरा बॉलीवुड और शाहरुख खान फैंन्स दीवाने हो गए हैं.

विज्ञापन
Shah Rukh Khan King Movie Teaser,

Shah Rukh Khan King Movie Teaser: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘King’ का टीजर रिलीज हो चुका है. बेटे Aaryan Khan से लेकर Karan Johar तक ने इंस्टाग्राम पर टीजर के बारे में रिएक्शन दिया है. इस टीजर में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें: ‘गदर 2’ अब भी नंबर 1, सनी देओल की टॉप 5 फिल्में जिन्होंने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की थी खूब कमाई

फिल्म ‘King’ का धमाकेदार टीजर

फिल्म ‘King’ का टाइटल वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग लग गई. शाहरुख खान का खून से सना चेहरा, फटी शर्ट और दमदार एक्शन देखकर लोग कह रहे हैं- “ये तो असली किंग है!” वीडियो में SRK कहते हैं, “डर नहीं, दहशत हूं.” निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की यह एक्शन फिल्म क्रिसमस 2026 यानी 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन

आर्यन खान का स्पेशल रिएक्शन

शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने भी इस टीजर पर रिएक्ट किया. उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा – “Baap”. बता दें कि आर्यन खान खुद डायरेक्टर बन चुके हैं. हाल ही उनकी वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood’. इस सीरीज ने भी लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: ‘अंकल ने मेरी कमर पर…’, Mouni Roy के साथ हरियाणा में हुई बदतमीजी, एक्ट्रेस ने शेयर किया दर्द

विज्ञापन

करण जौहर भी हुए फैन

फिल्ममेकर करण जौहर ने भी ‘King’ की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इंटरनेट टूट गया है इस टीजर से. करण SRK के बहुत करीबी दोस्त हैं. वे शाहरुख को अपना भाई मानते हैं. अक्सर करण आर्यन को अपना “फर्स्ट बॉर्न” कहते हैं. करण ने पहले कहा था – “अगर किंग है, तो प्रिंस भी होगा.” अब ‘King’ फिल्म के साथ SRK फिर से स्क्रीन पर राज करने वाले हैं, और करण जैसे दोस्त उनका साथ दे रहे हैं.

लोग किंग के हुए दीवाने

जब से टीजर रिलीज हुआ है, इंटरनेट पर SRK के नाम पर तहलका मच गया है. शाहरुख का नया लुक, एक्शन और स्टाइल सबको पसंद आ रहा है. कुछ लोग उनके लुक को ब्रैड पिट से जोड़ रहे हैं, लेकिन फैंस कहते हैं- SRK सबसे अलग और बेस्ट हैं. रिलीज डेट क्रिसमस पर होने से यह फिल्म फैमिली के साथ देखने लायक होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 के इस एक्टर के पास नहीं थे ‘बॉर्डर’ देखने के भी पैसे, अब निर्मल सेखों का किरदार निभा जीता हर किसी का दिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola