मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मंगलवार को 57 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर मन्नत से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा तो शाहरुख-शाहरुख का नाम गूंजता रहा। वहीं किंग खान भी अपने फैंस को निराश ना करते हुए उनके लिए हाजिर रहे। इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख को मंच पर अपने हिट डांस नंबर ‘छैंया छैंया’ (Shah Rukh Khan dance on Chaiyya Chaiyya) पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के टीजर लॉन्च के कुछ घंटे बाद, मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में पहुंचे थे जहां उनके फैंस ने उनके जन्मदिन को शाहरुख दिवस के रूप में मनाया।
अभी पढ़ें – ऋतिक रौशन ने गर्लफ्रेंड Saba Azad के जन्मदिन को यूं बनाया खास, यहां देखें वीडियो
वीडियो में शाहरुख खान मंच पर खड़े होकर पूरे जोश के साथ ‘छैंया छैंया’ (Chaiyya Chaiyya Shah Rukh Viral Video) पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद फैंस ये नजारा देख खुशी से पागल होते नजर आ रहे हैं, तो वहीं इंटरनेट पर भी इस वीडियो पर खूब प्यार बरसाया जा रहा है। एक फैन ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मैं खुश हूं क्योंकि यह आदमी खुश है।” दूसरे ने लिखा, ‘भगवान इस खुशी को उनके जीवन में हमेशा बनाए रखें। एक अन्य ने लिखा, “हाय मैं मरजावां जवानी पे।”
इस दौरान किंग खान एक सफेद टी-शर्ट और सफेद डेनिम में एक डेनिम जैकेट पहने नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे पठान लिखा हुआ था। उन्होंने इस दौरान प्रशंसकों के साथ बातचीत भी की। इस कार्यक्रम में उनका केक काटने का समारोह भी था। उनके लिए एक काला थ्री टियर केक काटा गया जिस पर SRK लिखा हुआ था।
अभी पढ़ें – भारत आते ही अपने पुराने अड्डे पर पहुंचीं Priyanka Chopra, फैंस ने लुटाया दिल खोलकर प्यार
शाहरुख खान अगले साल पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इसके बाद वो एटली की एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ में दिखाई देंगे, जिसमें उनके अपोजिट साउथ स्टार नयनतारा होंगी। ये फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में उतरेगी। उनकी पाइपलाइन में तीसरी फिल्म ‘डंकी’ है, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे और इसमें तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines