हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शाहरुख खान ने दिल्ली में खरीदा अपना पुश्तैनी घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Shah Rukh Khan Buys Property: बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान ने दिल्ली के पंचशील पार्क में मौजूद अपनी बिल्डिंग में बचे हुए दो फ्लोर को खरीद लिया है, जिसके बाद इस पूरी बिल्डिंग के मालिक शाहरुख खान हो गए है. इस प्रॉपर्टी से किंग खान का एक गहरा नाता भी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Shah Rukh Khan ने दिल्ली खरीदा प्रॉपर्टी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दिल्ली में एक प्रॉपर्टी खरीदी है. यह प्रॉपर्टी और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान का एक बहुत पुराना घर है, जो पंचशील पार्क इलाके में मौजूद है. किंग खान इस घर के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के पहले से ही मालिक थे. लेकिन अब उन्होंने इस इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीदी है, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग शाहरुख खान की हो गई है. आपको बता दें कि किंग खान ने सिर्फ 2 फ्लोर के 37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘पंचायत’ को मिट्टी में मिलाने आ रही है ये नई दमदार सीरीज, मेकर्स ने कर दिया रिलीज डेट का ऐलान

शाहरुख खान ने कितने में खरीदा प्रॉपर्टी

दरअसल, 37 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद शाहरुख खान अपने पुराने फैमिली होम के पूरे मालिक हो गए हैं. किंग खान के परिवार का पुराना घर होने की वजह से उनका इस घर से एक गहरा और इमोशनल कनेक्शन भी है. आपको बता दें कि फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले शाहरुख खान दिल्ली के उसी घर में रहते थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार किंग खान की यह प्रॉपर्टी 1200 वर्ग गज यानी करीब 10,800 स्क्वायर फीट में फैली हुई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ो: रहस्य, रोमांच और सुपरनैचुरल का मिलेगा तड़का, ‘The Vvaan’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

शाहरुख खान के पास हैं देश दुनिया में कई प्रॉपर्टी

शाहरुख खान का यह घर साउथ दिल्ली के प्रीमियम इलाके में मौजूद है. शाहरुख खान ने इस घर के दो फ्लैट को खरीदने के लिए करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए है. वहीं इस जमीन की कीमत की बात करें, तो लगभग 34,260 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक आंकी गई है. इतना ही नहीं शाहरुख खान इन दिनों प्रॉपर्टी में काफी इनवेस्ट कर रहे हैं.लेकिन दिल्ली वाली प्रॉपर्टी काफी बड़ी मानी जा रही है. वहीं किंग खान देश ही नहीं विदेशो में भी दुबई से लेकर लंदन तक के कई शहरों में घर मौजूद है. शाहरुख खान इन दिनों मुंबई वाले घर का रिनोवेशन करा रहे हैं. वो मन्नत में कुछ नए फ्लोर बनवा रहे हैं. इतना ही नहीं शाहरुख खान के पास मुंबई के अलीबाग में एक फार्म हाउस भी मौजूद है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola