बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (Bads of Bollywood) दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी, जिसके बाद से फैंस इस सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज के साथ ही किंग खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी.
इस वेब सीरीज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. सीरीज में 1 या 2 नहीं बल्कि कई सुपरस्टार्स नजर आए थे. वहीं अब सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है. अगर आप भी इस सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी शानदार होने वाली है. दरअसल, आज हम आपको आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (Bads of Bollywood) के दूसरे सीजन पर अपडेट लेकर आए हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप, OTT पर किस्मत बदलने की उतरेगी बॉबी देओल की ये फिल्म; जानें कब देगी दस्तक
किसने लिखी थी ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कहानी
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (Bads of Bollywood) के राइटर बिलाल सिद्दीकी ने सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से बातचीत चल रही है. हालांकि, अभी तक सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
क्या ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन आएगा
हाल ही में बिलाल सिद्दीकी को इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. बिलाल और आर्यन खान ने एक साथ मिलकर ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (Bads of Bollywood) की कहानी लिखी थी. इस वेब सीरीज का निर्देशन आर्यन खान के द्वारा किया गया था. इस सीरीज की कहानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, सेलिब्रिटी कल्चर और बॉलीवुड से जुड़ी चीजों को दिखाया गया है. वहीं ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सीजन के बारे में एनटीवी से बात करते हुए वेब सीरीज के राइटर बिलाल सिद्दीकी ने बताया, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से बातचीत चल रही है. कुछ ऐसी बातें हैं, जो वो पहले करना चाहते हैं. सिद्दीकी ने आगे कहा कि, यह वेब सीरीज काफी रोमांचक थी यह सीरीज बहुत शानदार बनाया था. सीरीज का दूसरा पार्ट बनाने में काफी खुशी होगी.
यह भी पढ़ें: 3 एपिसोड, हॉरर और सस्पेंस से भरपूर है Netflix की ये सीरीज; IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ कब हुई थी रिलीज?
आपको बता दें कि आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा पार्ट कब आएगा. इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही बिलाल सिद्दीकी ने इस बात की पुष्टि की है. हालांकि, राइटर बिलाल की बाते सुनकर ऐसा लगता है कि सीरीज के दूसरे पार्ट की वापसी की खुशखबरी जल्द सुनने को मिल सकती है. सीरीज का पहला पार्ट 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines