Animal में बॉबी देओल के भाई बने थे सौरभ, जानिए तृप्ति डिमरी समेत किन सेलेब्स को सिखाई एक्टिंग

Saurabh Sachdeva in Animal: एनिमल में सौरभ सचदेव को किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है, इससे पहले वो एक स्कूल में एक्टिंग कोच भी रहे हैं, उन्होंने कई बड़े सेलेब्स को एक्टिंग सिखाई है।

Saurabh Sachdeva and Bobby deol

image credit-instagram

विज्ञापन

Saurabh Sachdeva in Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही फिल्म के बाकी स्टारकास्ट भी सराहना बटोर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने शानदार रोल प्ले किया है। फैंस को सबका रोल खूब पसंद आया है। वही इन सबके बीच एक और एक्टर हैं, जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं और ये नाम है सौरभ सचदेव (Saurabh Sachdeva)। इस फिल्म में सौरभ सचदेव ने बॉबी के भाई का रोल प्ले किया है, बॉबी अबरार हक को रेल प्ले करते हैं और सौरभ आबिद उल हक के रोल में नजर आए हैं।

तृप्ति डिमरी को एक्टिंग सिखाते थे सौरभ

फिल्म में बॉबी का रोल बोल नहीं सकता और अबरार ने उनके ट्रांसलेटर का रोल प्ले किया है। आबिद अबरार को बहुत सपोर्ट है। एनिमल में आने के बाद से सौरभ का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है, ऐसे में हम आपको सौरभ की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे करते हैं । सौरभ कई सालों तक एक स्कूल में एक्टिंग कोच भी रहे हैं, उन्होंने कई सेलेब्स को एक्टिंग सिखाई है, जिनमें अर्जुन कपूर, राघव जुआल, दुलकर सलमान, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, जैकलीन, वाणी कपूर जैसे कई नाम शामिल है।

Advertisment

रणबीर की तारीफ में बोले बड़े शब्द

एनिमल से पहले सौरभ (Saurabh Sachdeva) हाउसफुल 4, लाल कप्तान, मनमर्जियां, जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। इसके अलावा वो मुंबई मेरी जान, सेक्रेड गेम्स, कला जैसी सीरिज में भी एक्टिंग कर चुके हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में सौरभ सचदेव ने रणबीर कपूर की तारीफ में कुछ बातें भी कहीं थीं, उन्होंने कहा, रणबीर बहुत अच्छे हैं, उनकी बॉडी उनके दिमाग से ज्यादा तेज चलती है और मैं ऐसे एक्टर्स को जिनकी बॉडी दिमाग से ज्यादा तेज चलती है मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, मैं उन्हें बहुत मानता हूं। एनिमल के कलेक्शन की बात करें तो 13 दिन तक इसकी कुल कमाई 468.71 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ