1 घंटे 43 मिनट की हॉरर फिल्म, जिसमें 1 नहीं 100 से ज्यादा लड़कियों पर हुआ काला जादू; OTT पर आते ही छाई

Horror Movie Trending on Netflix: फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक नहीं 100 से ज्यादा लड़कियों पर काला जादू करते हुए दिखाया गया. इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है.

Vash level 2 trending on netflix

1 घंटे 43 मिनट की हॉरर फिल्म, जिसमें दिखा काला जादू

विज्ञापन

Horror Movie Trending on Netflix: फिल्म इंडस्ट्री में कई हॉरर फिल्में बनी हैं जिन्होंने ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया. वहीं इनमें से कुछ ऐसी भी निकलीं जो ऑडियंस के दिल में जगह बनाने में नाकामयाब साबित हुईं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसकी लीड एक्ट्रेस को एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. वहीं इस फिल्म में काले जादू के बारे में चीजें देखने को मिलेंगी. जहां 1 नहीं बल्कि 100 से ज्यादा लड़कियों पर काला जादू कर उन्हें वश में किया गया. हम बात कर रहे हैं गुजराती फिल्म ‘वश लेवल 2’ की. इस फिल्म को गुजराती भाषा के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

‘वश लेवल 2’ की कहानी ‘वश’ से ही रिलेटेड है. वश में जहां एक लड़की आर्या पर वशीकरण किया गया था, वहीं अब ‘वश लेवल 2’ में 100 से ज्यादा स्कूल की बच्चियों पर काला जादू कर वश में कर लिया जाता है. फिल्म की कहानी आर्या से शुरू होती है जो 12 साल बाद भी वशीकरण से जूझ रही होती है. वहीं उसे वश में करने वाले प्रताप को आर्या के पिता अथर्व एक कैद में अपने घर में बंद रखते हैं. वहीं कहानी आगे बढ़ती है और स्कूल में पढ़ रही लड़कियों को दिखाया जाता है.

विज्ञापन

हर मोड़ पर ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब स्कूल में लंच टाइम के दौरान सभी लड़कियां खाना खाकर वश में आ जाती हैं. इन लड़कियों को वश में करने वाला कोई और नहीं बल्कि प्रताप का भाई राजनाथ होता है. राजनाथ अपने भाई प्रताप को ढूंढने के लिए ये सब हथकंडे अपनाता है. इसके बाद वशीकरण में कैद लड़कियां छत से एक के बाद एक कूद जाती हैं. इससे हर कोई सहम जाता है जब ये खबर न्यूज में फैल जाती है तब आर्या के पिता अर्थव स्कूल में आते हैं और राजनाथ को बोलते हैं कि प्रताप उनके पास कैद है. इसके बाद अर्थव राजनाथ को प्रताप के पास फार्म हाउस पर लेकर जाता है और वहां वो अपनी बेटी आर्या को भी वशीकरण की कैद से बाहर निकलवा देता है. कहानी का क्लाइमेक्स जानने के लिए आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जानकी बोदीवाला, हितू कनोडिया, हितेन कुमार और मोनल गज्जर लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी इन्हीं किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. कृष्णदेव याज्ञनिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी इतनी रोचक है कि ये आपको हर सिरे से बांधे रखती है. इस फिल्म में एक्टिंग के लिए जानकी बोदीवाला को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ