Piyush pandey death ila arun shares emotional post

Piyush Pandey के निधन से सदमे में बहन, इमोशनल पोस्ट शेयर कर Ila Arun ने भाई को किया याद

Piyush Pandey Death: विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे के निधन से हर कोई सदमे में है. वहीं अब पीयूष की बहन ईला अरुण का पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो भाई को याद करती नजर आ रही हैं.

Piyush Pandey Death: इंडियन एडवर्टाइजमेंट इंडस्ट्री के गुरु पीयूष पांडे के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पीयूष पांडे के निधन पर हर कोई पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. वहीं अब पीयूष की बहन ईला अरुण ने भाई की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर की है. भाई के साथ ईला ने एक पुरानी फोटो को शेयर किया है, जो काफी वायरल भी हो रही है. वहीं इसके साथ ही ईला की बेटी इशिता अरुण ने भी अपने मामा के लिए खास पोस्ट शेयर कर दुख जताया. इशिता की पोस्ट को भी ईला ने रिशेयर किया.

विज्ञापन

ईला ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘बहुत दुख और भारी मन से आपको ये बताना पड़ रहा है कि आज सुबह हमारे प्यारे और आदरणीय भाई, पीयूष पांडे जी का निधन हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’ वहीं इशिता ने अपने मामा पीयूष पांडे के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए दुख जाहिर किया. बता दें पीयूष पांडे का विज्ञापन की दुनिया में काफी बड़ा योगदान रहा है. अबकी बार मोदी सरकार का नारा भी पीयूष ने ही दिया था. इसके साथ फेविकोल, वोडाफोन और पॉन्ड्स क्रीम जैसे कई एड्स को भी पीयूष ने ही बनाया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ