Madhubala Biopic Sara Arjun: फिल्म धुरंधर और उनका सीक्वल धुरंधर 2 सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है. हर कोई बार बार थिएटर में जाकर फिल्म को देख रहा है. लोग फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साथ मूवी में पत्नी बनी सारा अर्जुन यानी यलीना को भी उतना ही पसंद कर रहे हैं. फिल्म में सारा के कुछ ही सीन्स हैं, लेकिन उन्होंने उतने सीन्स में ही लोगों का दिल जीत लिया है. हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. इस सफलता के बाद उनके हाथ संजय लीला भंसाली की फिल्म लगी है, जिससे उनके करियर को बड़ा जंप मिला है.
यह भी पढ़ें: ‘थोड़ा हंसना सीखो…’, अवॉर्ड शो होस्ट करने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट; सोना मोहपात्र ने किया सपोर्ट
सारा अर्जुन को भंसाली की फिल्म का ऑफर
सारा अर्जुन सिर्फ 20 वर्ष की हैं, लेकिन उन्होंने स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. इस क्राफ्ट को देखकर संजय लीला भंसाली का बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है. वह मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित एक बायोपिक में नजर आएंगी. यह भारतीय सिनेमा की कालजयी अदाकारा मधुबाला का किरदार है, जिसे अब सारा अर्जुन निभाएंगी. यह उनके करियर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण और बड़ा रोल माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘पूरे देश ने लताड़ा…’, समय रैना के नए वीडियो पर भड़के ‘शक्तिमान’; मुकेश खन्ना पर
फिल्म के बारे में
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का निर्देशन जस्मीत के रीन करेंगी, जो इससे पहले फिल्म ‘डार्लिंग्स’ (Darlings) का निर्देशन कर चुकी हैं. यह फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, जिसमें सारा अर्जुन का ये खास रोल उनके लिए कई चुनौतियां लाएगा. हालांकि, इसके लिए उनको अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें 1950 के दशक के लुक्स से लेकर अदाओं, बातचीत के अंदाज के बारे में सिखाया-पढ़ाया जाएगा. इसके अलावा सारा अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर भी काम कर रही हैं.
कब होगी फिल्म की शूटिंग शुरू?
इस फिल्म की शूटिंग इसी साल (2026) शुरू हो जाएगी. संजय लीला भंसाली इसके प्रोडक्शन में शामिल हैं. बता दें कि धुरंधर और धुरंधर 2 में सारा का सॉफ्ट अंदाज कई लोगों को पसंद आया. उन्होंने अपने इमोशन की खास अदा से लोगों का दिल जीत लिया, जिसकी वजह से उनके पास इतना बड़ा प्रोजेक्ट आया.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 21वें दिन भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, जानें अब
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
44 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines