Sanoj Mishra, Monalisa Bhosle: मशहूर फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आई मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक मोनालिसा को लेकर तमाम तरह की चर्चा सुनने को मिल जाती है। अब सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। आइए जानते हैं कि सनोज के इस पोस्ट में क्या है?
सनोज मिश्रा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्ममेकर कह रहे हैं कि मैं सनोज मिश्रा आज पूरे देश के सामने एक अपील कर रहा हूं कि आप लोग प्लीज अफवाहों पर ध्यान ना दें। मैं आपको बताना चाहता हूं कि एक लड़की वायरल हुई थी मोनालिसा कुंभ के मेले में, जिसे वहां से भागकर अपने घर आना पड़ा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और तमाम यातनाएं झेलनी पड़ी।
मुझे उसकी मदद करनी चाहिए- सनोज
वीडियो में सनोज मिश्रा ने आगे कहा कि इस बीच कोई भी ऐसा इंसान सामने नहीं आया, जो उसकी मदद कर सके। मुझे लगा कि मुझे उसकी मदद करनी चाहिए और जो मेरे पास है ‘सिनेमा’, मैंने उसको सिनेमा ऑफर किया। मैं उसके घर गया और उससे मिला। मुझे जो सकता था मैंने उसको दिया और आज वो ट्रेनिंग ले रही हैं। अपने परिवार के साथ अपनी फैमिली के साथ।
फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’
सनोज ने आगे कहा कि इस बीच कुछ ऐसे तत्व हैं, जो पहले भी मेरे साथ गलत कर चुके थे, जिन्होंने मेरी जान लेने की भी कोशिश की फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के टाइम पर। उन्होंने कहा कि वो इंसान जिसका मैं नाम लेना भी गुनाह समझता हूं, क्योंकि वो गुनाह ही है एक तरह से देखा जाए तो, वो गंदगी है और लोग मुझसे कहते हैं कि उसका नाम मत लो अपनी जुबान से और इसलिए मैं नाम नहीं लेना चाहता हूं।
लड़की के भविष्य के लिए दुआएं दे रहे हैं- सनोज
डायरेक्टर ने आगे कहा कि मैं अपना काम कर रहा हूं और देशवासी मुझे खूब दुआ दे रहे हैं। उस लड़की के भविष्य के लिए दुआएं दे रहे हैं। मेरा पूरा देश मेरे साथ खड़ा है, तो अब इनको पेट में दर्द हो गया। इनको लाइमलाइट में आना है और कुछ ना कुछ कहना है, जिससे लोग इसे जाने और इसको जल्दी से राज्य सभा बना दें। इस चक्कर में ये कोई भी मौका जाने नहीं देता। सनोज ने आगे क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर Siddique रेप केस में फंसे, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
2 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
17 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines