Sanjay Kapur death questioned raised Mother Rani Kapur: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन स्व. संजय कपूर की मां रानी कपूर ने बेटे की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। उनके बेटे की मौत के तुरंत बाद उनपर दवाब बनाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। संजय कपूर की मौत की घटना सामान्य नहीं है। जब तक यह सच्चाई सामने नहीं आ जाती, रानी कपूर चुप नहीं रहेंगी।
रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने कहा कि मेरी मुवक्किल के लिए यह देखना बेहद दुखद है कि उनके बेटे की मौत को महज एक अजीब दुर्घटना और दिल का दौरा बताकर खारिज किया जा रहा है।
एजीएम को रद्द करने का आग्रह
वकील वैभव गग्गर ने बताया कि रानी कपूर एक मां होने के साथ कपूर परिवार और सोना ग्रुप की हेड भी रही हैं। उन्होंने सोना समूह की आज होने वाली वार्षिक आम बैठक को रद्द करने का आग्रह किया है। इसके लिए सोना कॉमस्टार की पूर्व अध्यक्ष और दिवंगत उद्योगपति डॉ सुरिंदर कपूर की पत्नी रानी कपूर ने कंपनी के निदेशक मंडल और शेयरधारकों को पत्र लिखा है। अपने पत्र में रानी कपूर ने पिछले महीने 12 जून को लंदन में बेटे संजय कपूर की अचानक हुई मौत के बाद उसपर दबाव बनाने, दस्तावेजों के दुरुपयोग और पारिवारिक विरासत हड़पने के प्रयासों का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: Sanjay Kapur ने निधन से चंद घंटे पहले शेयर किया था पोस्ट, Ahmedabad Plane Crash पर कही थी ये बात
कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या दस्तावेज नहीं मिला
रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों को लिखे पत्र में पत्र में यह भी आरोप लगाया कि एजीएम ऐसे समय में बुलाई गई है जब वह और उनका इकलौते बेटे संजय कपूर की मौत के सदमे से अभी तक उबरी नहीं हैं। बार-बार प्रयास के बावजूद उन्हें बेटे की मौत की घटना को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या दस्तावेज नहीं मिला है। गग्गर ने पुष्टि की कि हालांकि उनकी मुवक्किल वर्तमान में कानूनी कार्यवाही नहीं कर रही है, उसने प्रस्तावित एजीएम को स्थगित करने की मांग की है और अपने सभी अधिकार सुरक्षित रखती है।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sanjay Kapur कौन थे, जिनके निधन से इंडस्ट्री में मातम
पिछले महीने हुई थी संजय कपूर की मौत
गौरतलब है कि संजय कपूर की पिछले महीने 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। करीब एक सप्ताह के बाद दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर परिवार और करीबी सहयोगियों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की। समायरा और कियान इन दोनों के किड्स हैं। 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। अलग होने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।
यह भी पढ़ें: Sanjay Kapur की वाइफ Priya Sachdev कौन? 2023 के बाद से सोशल मीडिया से हैं गायब
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines