Sania Shoaib Divorce: सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Sania Shoaib Divorce

Sania Shoaib Divorce

Sania Shoaib Divorce: शोएब मलिक (Shoaib Malik) और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन अफवाहों के बीच ही उन्होंने अपने ओटीटी शो ‘द मिर्जा मलिक’ की घोषणा भी की है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CWz7hIIoJ5b/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं दिया है, जिस वजह से लोग भी इन बातों को सच मानने लगे। वहीं इतनी अफवाहों के उड़ने के बाद अब जाकर शोएब ने अपने रिश्तें को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

तलाक को लेकर शोएब ने कही ये बात

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, शोएब मलिक ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की है, उन्होंने एक रिर्पोटर को कहा कि ‘यह पूरी तरह से उनका निजी मामला है और इसे अकेला छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘मैं और मेरी पत्नी सानिया मिर्जा अलग होने के बारे में किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे।’

https://www.instagram.com/p/CVqV0GaPzMQ/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

लेकिन उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा एक कपल के रूप में अपने काम और कई कानूनी मुद्दों के कारण अपने तलाक के बारे में कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। हालांकि, उनके तलाक की बातें कितनी सच हैं या झूठ ये तो सिर्फ वो ही बता सकते हैं।

विज्ञापन

शोएब का इस एक्ट्रेस से जुड़ा नाम

बता दें कि अफवाह ऐसी थी कि शोएब मलिक इन दिनों पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस आयेशा ओमर (Ayesha Omar) को डेट कर रहे हैं, जिस वजह से इन दोनों के रिश्तों में दरार आ गई है। वहीं आयेशा ओमर ने इन अफवाहों को गलत बताते हुए सिर्फ शोएब को अपना अच्छा दोस्त बताया है और कहा है कि वो ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं।

https://www.instagram.com/p/CO0mNiGn3zc/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बारे में

अप्रैल 2010 में, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ हैदराबाद में एक पारंपरिक हैदराबादी मुस्लिम समारोह में शादी की, जिसके बाद सियालकोट में एक वलीमा समारोह हुआ। दोनों ने अक्टूबर 2018 में अपने पहले और एकमात्र बच्चे, बेटे इजहान मिर्जा मलिक के माता-पिता बनें। दोनों का वर्क फ्रंट, द मिर्जा मलिक शो नामक एक रियलिटी शो से ये अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ