हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sanchita Ugale एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से थीं परेशान? जिस को-एक्टर से जुड़ा नाम उसी ने किया खुलासा!

Sanchita Ugale Death: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. वहीं अब संचिता के को-एक्टर ने उनकी मौत पर बड़ा खुलासा किया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

Sanchita Ugale Death: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया है. इंडस्ट्री में उनके दोस्त भी इस खबर से शॉक्ड हैं. 22 साल की उम्र में संचिता उगले का दुनिया को अलविदा कहना उनके परिवार और फैंस के लिए काफी शॉकिंग हैं. वहीं जहां एक तरफ संचिता की मौत की जांच चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में आ गई है. संचिता के को-एक्टर ने एक्ट्रेस की मौत पर अब एक चौकाने वाला दावा किया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

संचिता के को-एक्टर ने किया खुलासा

संचिता उगले का नाम उनके को-एक्टर उज्जवल शर्मा से जोड़ा जा रहा था. वहीं अब उज्जवल ने टेली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि संचिता और उनके बीच कोई रिश्ता नहीं था. उज्जवल ने कहा कि ये महज अफवाहें थीं कि हम दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हमने लगभग 2 महीनों से बात भी नहीं की थी. वहीं एक्टर ने ये भी दावा किया है कि संचिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से परेशान थीं.

यह भी पढ़ें: आखिर क्या है Sanchita Ugale और Sushant Singh Rajput की मौत का कनेक्शन? भाई ने बयां किया दर्द

विज्ञापन

डिप्रेशन में थीं संचिता उगले?

उज्जवल ने आगे कहा कि वो इतनी परेशान हो गई थीं कि वो अपने इलाज के लिए प्रोडक्शन हाउस से मदद भी ले रही थीं. अब सोशल मीडिया पर उज्जवल शर्मा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. संचिता की करीबी दोस्त और को-एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने भी बताया है कि संचिता काफी समय से डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज भी चल रहा था. मेघा ने ये भी कहा कि वो कईं बार जान देने की बातें भी करती थीं.

यह भी पढ़ें: मर्डर, मिस्ट्री और खतरनाक ट्विस्ट से भरपूर है ये 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म, आखिरी सीन तक नहीं सुलझेगा रहस्य

विज्ञापन

इन सीरियल्स में कर चुकी थीं काम

बता दें संचिता उगले टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. एक्ट्रेस ने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया था. इसके साथ ही संचिता ने विक्की कौशल की ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार भी निभाया था. जैसे ही सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुईं कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही हैं, तभी से हर कोई उनकी फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola