मर्डर, मिस्ट्री और खतरनाक ट्विस्ट से भरपूर है ये 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म, आखिरी सीन तक नहीं सुलझेगा रहस्य
आज के दिनों में कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद है, जिस पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं. इन फिल्मों और सीरीज को देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड नजर आते हैं. आज हम आपको एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन दिनों यह फिल्म जमकर वायरल हो रही है. यह मूवी आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है.
हसीन दिलरुबा फिल्म
2 / 5हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसे साल 2021 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म की कहानी एक कपल और एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी की शुरुआत रानी और ऋषु नाम के कपल से शुरू की जाती है. यह मूवी आपको पूरे टाइम बांधकर रखने में कामयाब होती है.
हसीन दिलरुबा फिल्म की कहानी
3 / 5‘हसीन दिलरुबा’ फिल्म में तापसी पन्नू के साथ विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे, अदिति चौहान और आशीष वर्मा ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी में आपको कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं, जो आपको अंत तक बोर नहीं होने देंगे. इस मूवी का क्लाइमैक्स आपको हैरान कर देगा.
हसीन दिलरुबा फिल्म ओटीटी रिलीज
4 / 5‘हसीन दिलरुबा’ मूवी में तापसी पन्नू और विक्रांत मेस्सी ने शानदार एक्टिंग की थी. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था और यह मूवी ओटीटी पर हिट साबित हुई थी.
हसीन दिलरुबा फिल्म कहां देखें?
5 / 5आपने अभी तक तापसी पन्नू की यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह मूवी ओटीटी पर हिंदी सहित कई भाषाओं में मौजूद है. इस मूवी को 2 घंटे 15 मिनट में पूरा कर सकते हैं. ‘हसीन दिलरुबा’ फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 की रेटिंग दी गई है.