आखिर क्या है Sanchita Ugale और Sushant Singh Rajput की मौत का कनेक्शन? भाई ने बयां किया दर्द

Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी के पॉपुलर शोज की एक्ट्रेस और फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. संचिता उगाले ने बीती शाम सुसाइड कर लिया.

Sanchita Ugale, Sushant Singh Rajput

Sanchita Ugale, Sushant Singh Rajput. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी के पॉपुलर शोज की एक्ट्रेस और फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने बीते रविवार की शाम आत्महत्या कर ली. संचिता उगाले के निधन ने ना सिर्फ फैंस को परेशान कर दिया बल्कि इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि आखिर एक्ट्रेस संचिता उगाले और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

एक बार फिर से 14 जून

दरअसल, साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर आई थी और उनकी मौत के ठीक छह साल बाद ‘कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री संचिता उगाले ने रविवार, 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

सतीश उगाले ने क्या कहा?

दिवंगत अभिनेत्री संचिता उगाले के भाई आकाश सतीश उगाले ने अपनी बहन की आत्महत्या और 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है. IANS से ​​बात करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी बहन और सुशांत दोनों ही इंडस्ट्री से भारी दबाव का सामना कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया.

दोनों की मौत एक ही दिन

इतना ही नहीं बल्कि दोनों की मौत की तारीख एक ही दिन की है और संचिता की मौत उसी तारीख को छह साल के बाद हुई है. उन्होंने बताया कि संचिता उगाले के सोशल मीडिया हैंडल पर आखिरी पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत के बारे में थी. हालांकि, फिलहाल ऐसी कोई पोस्ट एक्ट्रेस के अकाउंट पर शो नहीं हो रही, हो सकता है उन्होंने स्टोरी शेयर की है.

विज्ञापन

इंडस्ट्री ने डाला दवाब

संचिता के भाई का कहना है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि एक बार फिर 14 जून आ गया है, रविवार को सुशांत की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए. आकाश ने IANS को बताया कि उन्होंने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली, क्यों? क्योंकि बॉलीवुड इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला और उसी दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली.

जांच की अपील

उन्होंने आगे कहा कि ठीक उसी तरह, कल मेरी बहन ने भी इसी कारण से आत्महत्या कर ली, मैं यही कहना चाहता हूं. इसके बाद आखिर में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपनी बहन की मौत की जांच करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

उन्होंने अनुरोध किया कि मैं अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मेरे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से अनुरोध करता हूं कि वे कृपया इस घटना का संज्ञान लें. जिन लोगों को जानकारी नहीं है उन्हें बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ