टीवी की फेवरेट जोड़ी सनाया-मोहित ने किया कमबैक, 9 साल बाद फिर अपनी 'नई सीरीज' से मचाने वाले हैं धूम

Sanaya Irani Mohit Sehgal Comeback: छोटे पर्दे के फेवरेट कपल सनाया और मोहित ने ऑनस्क्रीन खूब रोमांस किया. फिर दोनों ने शादी कर असल जिंदगी में भी प्यार भरा. अब मोनाया जल्द ही अपनी ऑडियो सीरीज लेकर आने वाले हैं, जहां पर दोनों पति-पत्नी अपनी आवाज में बेहतरीन लव स्टोरी सुनाने वाले हैं.

sanaya mohit tv stars new project

sanaya mohit tv stars new project

Sanaya Mohit New Project Together: छोटे पर्दे की सबसे पसंदीदा और क्यूट जोड़ियों में से एक, सनाया ईरानी और मोहित सहगल, एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. अगर आप भी ‘मिले जब हम तुम’ के सम्राट और गुंजन के प्रशंसक हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. करीब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद, यह जोड़ी फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है, लेकिन इस बार अंदाज थोड़ा अलग और नया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो सीरीज ‘कुबूल है’ में दिखेगा जादू

सनाया और मोहित टीवी स्क्रीन पर नहीं, बल्कि KUKU FM की नई ऑडियो सीरीज ‘कुबूल है’ के जरिए वापसी कर रहे हैं. जहां आजकल लोग वेब सीरीज और फिल्मों में बिजी हैं, वहीं इस जोड़ी ने ‘ऑडियो एंटरटेनमेंट’ के जरिए अपने फैंस से जुड़ने का फैसला किया है. इस सीरीज में उनकी आवाज का जादू और जबरदस्त केमिस्ट्री सुनने को मिलेगी, जिसने सालों पहले टीवी पर तहलका मचाया था.

9 साल का लंबा इंतजार हुआ खत्म

आपको बता दें कि सनाया और मोहित आखिरी बार 2015 में एक साथ एक डांस रियलिटी शो में दिखे थे. उससे पहले ‘मिले जब हम तुम’ में उनकी जोड़ी को बेशुमार प्यार मिला था. इसी शो के सेट पर दोनों को प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली. फैंस सालों से उन्हें किसी प्रोजेक्ट में साथ देखने की मांग कर रहे थे. अब 9 साल बाद ‘कुबूल है’ के जरिए उनकी यह मुराद पूरी हो रही है.

विज्ञापन

क्या है ‘कुबूल है’ की कहानी?

KUKU FM पर आने वाली इस सीरीज की कहानी प्यार, तकरार और इमोशन्स से भरपूर है. इसमें सनाया और मोहित ऐसे किरदारों में हैं जिनकी आवाज सुनकर ही आप कहानी में खो जाएंगे. प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ