Trisha Krishnan की वो फिल्म, जो हिंदी में आते ही हुई महाफ्लॉप, बने थे 9 रीमेक, 8 निकले सुपरहिट

Trisha Krishnan Movie: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की एक ऐसी फिल्म है, जिसके 9 रीमेक बने थे, लेकिन जब ये फिल्म हिंदी में आई, तो बुरी तरह से पिट गई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

Trisha Krishnan

Trisha Krishnan. image credit- social media

Trisha Krishnan Movie: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक तृषा कृष्णन को लेकर बातें हो रही हैं. तृषा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही लोग चर्चा कर रहे हैं. इस बीच तृषा की वो फिल्म भी सुर्खियों में आ गई है, जिसके अलग-अलग भाषाओं में 9 रीमेक बने और सुपरहिट रहे, लेकिन जैसे ही ये फिल्म हिंदी में आई तो फ्लॉप हो गई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

2005 में रिलीज हुई थी फिल्म

दरअसल, हम तृषा कृष्णन की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2005 में रिलीज हुई तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में तृषा कृष्णन और सिद्धार्थ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.

विज्ञापन

बने थे 9 रीमेक

इस फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा थे. गौरतलब है कि इस फिल्म के अलग-अलग भाषाओं में कुल 9 रीमेक बनाए गए थे. फिल्म को कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, उड़िया, नेपाली और बांग्लादेशी भाषाओं में दोहराया गया था. फिल्म के हिंदी रीमेक की बात करें तो इस फिल्म का हिंदी रीमेक ‘रामैया वस्तावैया’ नाम से बनाया गया था.

बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

इस हिंदी वर्जन में गिरीश कुमार और श्रुति हासन नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. हालांकि बाकी भाषाओं में फिल्में हिट रहीं, लेकिन हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया था. गौरतलब है कि तृषा ने साल 1999 से अपने करियर की शुरुआत की थी.

विज्ञापन

तृषा की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि आज के समय में तृषा, साउथ का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं. तृषा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो ‘करुप्पु, विश्वंभरा और राम’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. हालांकि, इन दिनों वो अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ