Netflix पर 1.3 बिलियन घंटे देखी गई ये 5 Season वाली ड्रामा सीरीज, 8.2 IMDb रेटिंग के साथ आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल
Most watched series on Netflix: आपने इस खास स्पेनिश सीरीज के बारे में जरूर सुना होगा, जिसमें स्पेनिश में 'La Casa de Papel' कहा जाता है. Netflix पर इसे 1.3 बिलियन बार देखा गया है और लोग इसे बहुत पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इस मजेदार सीरीज के बारे में.

Most watched series on Netflix: आपने इस खास स्पेनिश सीरीज के बारे में जरूर सुना होगा, जिसमें स्पेनिश में 'La Casa de Papel' कहा जाता है. Netflix पर इसे 1.3 बिलियन बार देखा गया है और लोग इसे बहुत पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इस मजेदार सीरीज के बारे में.
Netflix पर स्पेनिश सीरीज
2 / 9Netflix पर यह स्पेनिश सीरीज आपने जरूर देखी होगी. इसको स्पेनिश में 'La Casa de Papel' के नाम से जाना जाता है. वहीं बाकी दुनिया इसे मनी हिस्ट (Money Heist) के नाम से जानते हैं.
5 सीजन वाली ड्रामा सीरीज
3 / 9Netflix पर इस सीरीज को 1.3 बिलियन घंटे से ज्यादा देखा जा चुका है. 8.2 IMDb रेटिंग के साथ यह आज भी लाखों लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इसकी सरल कहानी, रोमांच और मजबूत किरदारों ने इसे इतना सफल बना दिया.
क्या है कहानी?
4 / 9सीरीज की कहानी एक स्मार्ट प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है. वह अपने टीम के साथ स्पेन की रॉयल मिंट और बैंक ऑफ स्पेन में बड़े डकैती का प्लान बनाता है.
टीम के सदस्यों से मजेदार नाम
5 / 9प्रोफेसर अपनी टीम के सदस्य जानबूझकर मजेदार नाम रखते हैं जैसे कि टोक्यो, रियो, नाइरोबी, डेनवर, मॉस्को, बर्लिन आदि. वे मास्क लगाकर डाल्वी के चेहरे वाले मास्क पहनते हैं.
क्यों बनी इतनी हिट?
6 / 9सीरीज का सबसे बड़ा कमाल यह है कि इसमें डकैत हीरो बनकर दिखते हैं. वे सिस्टम के खिलाफ लड़ते नजर आते हैं. इसके अलावा संगीत ने अलग जादू किया, खासकर “Bella Ciao” गाना, पूरे विश्व में फेमस हो गया.
प्रोफेसर की फैन फॉलोइंग
7 / 9आल्वारो मोर्ते प्रोफेसर का रोल बखूबी निभाते हैं. इनके लिए आज भी लड़कियां दीवानी हैं. उर्सुला कोर्बेरो (टोक्यो), पेड्रो आलोंसो (बर्लिन), इट्जीअर इतुनो (राकेल) जैसे कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी. इनकी एक्टिंग ने सीरीज को दिलों तक पहुंचाया.
5 सीजन का सफर और 8.2 IMDb रेटिंग
8 / 9इस कहानी को कुल 5 सीजन में बांटकर दिखाया गया है, जिसमें 'रॉयल मिंट' और 'बैंक ऑफ स्पेन' में की गई दो बड़ी चोरियां की गई हैं. अपनी जबरदस्त कहानी और एक्टिंग के साथ इसे 8.2 IMDb रेटिंग मिली है.
स्पिन ऑफ सीरीज का आगाज
9 / 9अब 15 मई 2026 को इसके लोकप्रिय किरदार बर्लिन पर आधारित स्पिन-ऑफ सीरीज का दूसरा सीजन 'Berlin and the Lady with an Ermine' रिलीज होने जा रहा है. लोग इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं.