Actresses Left Acting For Religion: ग्लैमर वर्ल्ड में करियर बनाने से ज्यादा लंबे समय तक स्टारडम के साथ टिकना आसान नहीं होता है. एक्टिंग में अगर करियर बन भी जाए तो स्टारडम को बरकरार रखना भी किसी मुश्किल काम से कम नहीं है. कई कलाकार किसी ना किसी वजह से अभिनय को छोड़ देते हैं. इसमें कई अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को करियर के पीक पर छोड़ दिया. इसकी वजह थी कि उन्होंने धर्म की राह को चुन लिया और एक्टिंग को हमेशा के लिए छोड़ दिया. चलिए बताते हैं एक्ट्रेसेस के नाम.
सना खान
इस लिस्ट में पहला नाम सना खान का है. एक समय पर उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में गिना जाता था. वो सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6 में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साल 2020 में एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया था. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी. एक्ट्रेस ने ये फैसला धर्म की राह पर चलने के लिए लिया था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ‘लव-बर्ड्स’ का कटा पत्ता! वीकेंड का वार पर एक साथ घर से लेंगे विदा
जायरा वसीम
इस लिस्ट में अगला नाम फिल्म ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम का है. उन्होंने साल 2019 में एक्टिंग इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला लिया था. एक्ट्रेस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि वो अपने काम से खुश नहीं थीं और उनका प्रोफेशन उनके धार्मिक विश्वास के साथ मेल नहीं खा रहा था. हाल ही में उन्हें लेकर खबर सामने आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है.
सोफिया हयात
एक्ट्रेस सोफिया हयात ने भी साल 2016 में एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया था. वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 7वें सीजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद सोफिया ने ‘नन’ बनने का फैसला लिया और इतना ही नहीं अपना नाम बदल कर ‘गैया मदर सोफिया’ रख लिया था.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 43 मिनट की हॉरर फिल्म, जिसमें 1 नहीं 100 से ज्यादा लड़कियों पर हुआ काला जादू; OTT पर आते ही छाई
ममता कुलकर्णी
1990s में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कई हिट फिल्में दी थी. सलमान खान समेत कई दिग्गज अभिनेता के साथ स्क्रीन पर उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. फिर उन्होंने साल 2003 में एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया था. ये फैसला उन्होंने धर्म की राह पर चलने के लिए लिया. इंडस्ट्री की लाइमलाइट को छोड़कर उन्होंने ‘माई ममता नंद गिरि’ नाम से अपनी एक नई पहचान बना ली. पहले वह कई सालों तक विदेश में रहीं. अब लंबे समय के बाद साध्वी बनकर वह इंडिया लौट चुकी हैं.
बरखा मदान
बरखा मदान ने साल 2012 में फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया था. इंडस्ट्री की चमक-धमक को छोड़ने के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म की नन बनने का फैसला लिया और अपना नाम ग्यालटेन समतेन रख लिया.
यह भी पढ़ें: कौन हैं नुपुर अलंकार? एक्टिंग छोड़ बन गई संन्यासी, भीख मांगकर करती हैं गुजारा!
अनघा भोसले
इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस अनघा भोसले का भी नाम शामिल है, जिन्हें सीरियल ‘अनुपमा’ में नंदिनी के किरदार के लिए घर-घर में पहचाना जाता था. उन्होंने साल 2022 में एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया था. ये फैसला एक्ट्रेस ने अपने धार्मिक राह पर और बेहतर तरीके से फोकस करने के लिए लिया था. वह अब कृष्ण भक्ति में लीन तस्वीरें शेयर करती हैं.
नुपुर अलंकर
टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकर ने 27 साल की उम्र में एक्टिंग को अलविदा कह दिया. उन्होंने करियर के पीक पर आध्यात्म की राह पकड़ ली. साल 2022 में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया था. आज वह एक्टिंग से दूर भिक्षा मांगकर गुजारा करती हैं. जमीन पर सोने के साथ ही वह दिन में एक बार खाना भी खाती हैं.
यह भी पढ़ें: एक दो नहीं, रिलीज हो रहीं शाहरुख खान की 7 फिल्में, बर्थडे से पहले हुआ बड़ा ऐलान, शुरू होगा SRK फिल्म फेस्टिवल
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
46 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines