Sana Khan: जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान अब शोबिज की दुनिया से दूर हैं. कभी जय हो और टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में ऑडियंस को अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाने वालीं सना खान अब धर्म की राह पर निकल पड़ी हैं. साल 2020 में ही सना ने शोबिज से दूरी बनाकर मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अनस सईद से शादी कर ली थी. वहीं इसके बाद कई लोगों ने सना पर इल्जाम लगाए कि उनके पति ने उनका ब्रेनवॉश किया है, इसलिए उन्होंने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री का त्याग कर दिया. अब एक्ट्रेस ने इन मुद्दों पर बात करते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को क्यों छोड़ा है?
शादी पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
‘बिग बॉस 6’ में नजर आ चुकीं सना खान ने हाल ही मे रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर बातचीत की है. पहले अपनी शादी के बारे में बात करते हुए सना ने कहा, ‘इस बात की जानकारी उनके माता-पिता के अलावा और किसी को नहीं थी. जब अनस के साथ मेरी शादी तय हुई तो ये एक टॉप सीक्रेट था. दूल्हे का नाम तक भी किसी को नहीं पता था. जब मैं मेहंदी लगा रही थी तो मेहंदी वाले ने हाथ पर लिखने के लिए दूल्हे का नाम पूछा था, तब मैंने उन्हें नाम नहीं बताया था और कहा था कि नाम की जगह खाली छोड़ दो.’
यह भी पढ़ें: ‘कार्ड भी छप गए…’, तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पवन सिंह? महिमा सिंह संग लिंकअप पर तोड़ी चुप्पी | Bhojpuri Talk
क्या पति ने किया ब्रेनवॉश?
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘शादी के बाद मेरी लाइफ में कई बदलाव हुए और ये मेरे पति की वजह से नहीं बल्कि मैं खुद भी ये ही चाहती थी. बस उन्होंने मेरा साथ दिया.’ सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने आरोप लगाया था कि सना का ब्रेनवॉश किया गया है. इस पर सना ने कहा, ‘कोई आपका ब्रेनवॉश नहीं कर सकता है. मुझे बस सुकून चाहिए था. एक इंसान को पैसा, शोहरत और नाम सब मिल जाता है, लेकिन अंत में वो बस शांति की तलाश में ही रहता है. मैं भी शांति ही चाहती थी, ये ही वजह थी कि मैंने शोबिज से दूरी बनाई.’
यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड्स वाली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, जो 2025 की रही Most Watch; ‘जेल’ ले जाएगी कहानी!
करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री
सना खान ने अपने पति के बारे में आगे बात करते हुए कहा, ‘मेरी शादी के ज्यादातर खर्चे मेरे पति ने ही उठाए थे. मेरे पति ने सब कुछ बहुत अच्छे से संभाला था.’ बता दें सना खान ने अपने करियर के पीक पर आकर इंडस्ट्री को छोड़ते हुए कहा था कि वो मानवता की सेवा करना चाहती हैं और धर्म की राह पर जाना चाहती हैं, इसलिए शोबिज से दूरी बना रही हैं. वहीं सना खान अक्सर इस्लामिक धर्म को लेकर बातें भी करती नजर आती हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
3 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
4 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
5 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
5 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
23 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines