'कार्ड भी छप गए…', तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पवन सिंह? महिमा सिंह संग लिंकअप पर तोड़ी चुप्पी | Bhojpuri Talk

Pawan Singh Third Marriage Rumors: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह पिछले दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थे. ऐसे में अब अभिनेता ने महिमा सिंह संग लिंकअप और तीसरी शादी पर चुप्पी तोड़ी है.

Pawan Singh Third Marriage Rumors

तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पवन सिंह? (Pawan Singh/Insta)

विज्ञापन

Pawan Singh On Third Marriage: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जितनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उससे कम चर्चे उनकी निजी जिंदगी के नहीं रहते हैं. वह अक्सर ही विवादों में आ जाते हैं कभी खेसारी लाल यादव के साथ बयानबाजी की वजह से या फिर किसी ना किसी आरोप को लेकर. दूसरी वाइफ ज्योति सिंह संग तलाक का मामला कोर्ट में तो चल ही रहा है. साथ ही अब इन दिनों तो वो तीसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनके लिंकअप की खबरें खूब हैं. ऐसे में अब एक्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल, पवन सिंह ने हाल ही रिपब्लिक भारत के शो में शिरकत की थी. इस दौरान एक्टर से काफी कुछ पूछा गया. राजनीति से लेकर भोजपुरी करियर, अश्लीलता और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल किया गया. इसी बातचीत में अभिनेता से उनकी निजी जिंदगी और फिलहाल में चल रहे लिंकअप पर सवाल किया गया कि 10 दिन पहले उनका बर्थडे था और एक वीडिया सामने आया था. उस पर बहुत सारे सवाल उठे थे. उस समय चर्चा रही थी कि वो तीसरी शादी करने वाले हैं?

Advertisment

तीसरी शादी पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

इस पर पवन सिंह ने जवाब दिया और कहा कि वो 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गए थे. उनके करोड़ों और अरबों चाहने वाले हैं. अभिनेता ने कहा कि इसमें उनके इक्का-दुक्का ऐसे भी चाहने वाले हैं, जो कार्ड भी छाप दिए थे. एक्टर का कहना था कि यहां तक कि लोगों ने शादी का स्थान भी तय कर दिया था कि मुंबई में शादी हो रही है. इस दौरान पवन सिंह ने साफ किया कि तीसरी शादी को लेकर उड़ रही अफवाह एकदम गलत है. इसी के साथ ही महिमा सिंह उड़ी शादी की अफवाह और लिंकअप पर भी विराम लग गया है.

विज्ञापन

कौन हैं महिमा सिंह?

बहरहाल, अगर महिमा सिंह के बारे में बात की जाए तो पवन सिंह संग लाइमलाइट लूटने वाली महिमा एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं. वो पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो और फिल्म करने की वजह से चर्चा में आई थीं. उन्हें कई वीडियो में पवन सिंह के बेहद करीब और इवेंट्स में साथ-साथ देखा गया. पवन के साथ आने के बाद महिमा सिंह ने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरों को हटा दिया. उनकी प्रोफाइल में सिर्फ पवन सिंह के साथ फोटोज हैं, जिसकी वजह से उनके लिंकअप की खबरें और भी ज्यादा मीडिया में फैल गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ