7 एपिसोड्स वाली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, जो 2025 की रही Most Watch; 'जेल' ले जाएगी कहानी!

Netflix Crime Thriller Web Series: नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज ऐसी है जिसमें आपको कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. साल 2025 में आई ये सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में शामिल है. इस सीरीज को आप वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.

Netflix most watch series in 2025 black warrant

नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज!

विज्ञापन

Netflix Crime Thriller Web Series: ओटीटी पर हर साल कई वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ सीरीज की कहानी लोगों के दिलों-दिमाग पर छप जाती हैं तो कुछ को ऑडियंस भाव तक नहीं देती. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो साल 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज की कहानी आपको ‘जेल’ में लेकर चली जाती है. वहीं कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स देख आपका ध्यान एक पल को भी स्क्रीन से नहीं हटेगा. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘ब्लैक वारंट’ है.

सीरीज की कहानी

वेब सीरीज की कहानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में पूर्व जेलर रह चुके सुनील गुप्ता पर आधारित है. जिन्होंने अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी तिहाड़ जेल के जेलर बनकर गुजारी है. सीरीज में उनकी लाइफ की स्ट्रगल को दिखाया गया है. फिल्म में बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज की लाइफ के बारे में भी दिखाया है, जो जेल में उनकी मदद भी करता है. सीरीज में कैदियों की लाइफ को भी दिखाया गया है जिसमें कैदियों की मुश्किल लाइफ देखने को मिलती है, कि कैसे वो खराब खाना खाने के लिए मजबूर होते हैं और सोने के लिए भी जगह बनाना उनके लिए मुश्किलों से भरा होता है.

विज्ञापन

किस पर है आधारित?

‘ब्लैक वारंट’ जेल की इस अंधेरी दुनिया को बहुत गहराई से दिखाती है. इसमें जेल के अंदर होने वाले भ्रष्टाचार, जेलर और कैदियों के रिश्ते, उनकी जिंदगी की मुश्किलें और 80 के दशक में फांसी पाए चर्चित कैदियों की कहानियां दिखाई गई हैं. इसे देखते हुए ऑडियंस कहानी में पूरी तरह डूब जाती हैं और इसमें आपको जेल में हो रहे अवैध कामों से लेकर कैदियों की मुश्किल भरी जिंदगी के बारे में सारी बातें जानने को मिलेंगी. इसकी कहानी पत्रकार सुनेत्र चौधरी की ‘ब्लैक वारंट’ नाम की किताब से ली गई है. वहीं जेलर सुनील गुप्ता को जेल में किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है ये तो आपको सीरीज देखकर ही पता चल पाएगा.

विज्ञापन

सीरीज में कौन-कौन?

सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें जहान कपूर, राहुल भट, परमवीर सिंह चीमा और अनुराग ठाकुर लीड रोल में नजर आए हैं. विक्रमादित्य मोटवाने के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को पिछले साल ऑडियंस ने काफी पसंद किया था, वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. जेलर सुनील गुप्ता का किरदार जहान कपूर ने बखूबी निभाया है. बता दें जहान कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर के पोते हैं और कुणाल कपूर के बेटे हैं. इसी सीरीज से जहान ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ