India’s Got Latent Controversy: समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर जो भी विवाद हुआ है, उस पर एक बड़ा अपडेट आया है। रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। SC ने यूट्यूबर को ‘द रणवीर शो’ (The Ranveer Show) को पब्लिश करने की अनुमति दे दी है। इस राहत के बावजूद, ऑनलाइन कंटेंट मॉडरेशन और इन्फ्लुएंसर्स की रिस्पॉन्सिबिलिटी पर ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
‘द रणवीर शो’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
आपको बता दें, इस कंट्रोवर्सी के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ‘द रणवीर शो’ पर अगले आदेश तक कंटेट पब्लिश करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद यूट्यूबर ने अदालत में अर्जी देते हुए राहत की मांग की थी क्योंकि उनके शो से करीब 280 लोगों की रोजी रोटी जुड़ी ही। अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में कहा है कि उन्होंने पूरा शो देखा है। इसमें अभद्रता तो नहीं है, लेकिन इसमें विकृति है। कोर्ट का कहना है कि हास्य एक चीज है, अश्लीलता एक चीज है और विकृति अगले स्तर पर है।
रणवीर अल्लाहबादिया को मिली खास अनुमति
अब रणवीर अल्लाहबादिया को ‘द रणवीर शो’ में शालीनता बनाए रखने की शर्त पर राहत दी गई है। वहीं, उन्हें अभी भी विदेश जाने की अनुमति नहीं मिली है। दूसरी तरफ समय रैना को लेकर भी जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि एक आरोपी कनाडा में जाकर अनाप शनाप बयान दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: IIFA Awards 2025 का इनविटेशन कार्ड रिवील, जयपुर में 2 दिन चलेगा जश्न
समय रैना को लेकर क्या बोली कोर्ट?
इस दौरान ये भी कहा गया है कि समय रैना नहीं जानते कि कोर्ट के पास कितनी ताकत है। कोर्ट को पता है कि ऐसे लोगों से कैसे डील किया जाए। अब जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी से साफ पता चल रहा है कि समय रैना के लिए आगे मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आपको बता दें, इस शो के सारे एपिसोड डिलीट किए जा चुके हैं और ये मामला अभी भी गरमाया हुआ है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines