Exclusive: IIFA Awards 2025 का इनविटेशन कार्ड रिवील, जयपुर में 2 दिन चलेगा जश्न

IIFA Awards 2025: आईफा अवॉर्ड्स 2025 के खास इनविटेशन कार्ड की एक्सक्लूसिव झलक सामने आई है। इस कार्ड में क्या-क्या खास है? चलिए जानते हैं।

IIFA Awards 2025

IIFA Awards 2025 File Photo

IIFA Awards 2025: आईफा अवॉर्ड्स के लिए फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। इस साल आईफा और भी खास होगा, क्योंकि इस साल अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। अब इस सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। साथ ही आईफा का इनविटेशन कार्ड भी ‘न्यूज 24’ आपके लिए खास तौर पर लेकर आया है। अब इस इनविटेशन कार्ड की झलक आप भी देख सकते हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें, इस बार गुलाबी शहर यानी जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन

IIFA Awards के इनविटेशन कार्ड की एक्सक्लूसिव झलक

2 दिन तक IIFA Awards का जश्न देखने को मिलेगा। जयपुर में 8 और 9 मार्च को ये फंक्शन होने वाला है और अब इसकी तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं, ताकि इसे यादगार बनाया जा सके। आईफा के इस एक्सक्लूसिव इनविटेशन कार्ड में राजस्थान की संस्कृति, कला और खुश मिजाजी की झलक दिखाई दे रही है। जितना ग्रैंड आईफा का जश्न होगा, उतना ही खूबसूरत और भव्य इसका इनविटेशन कार्ड भी है। बता दें, इस कार्ड का वजन करीब 7 किलो है।

विज्ञापन
IIFA Awards 2025

IIFA Awards 2025

IIFA Awards

IIFA Awards

विज्ञापन

कैसा दिखता है आईफा का इनविटेशन कार्ड?

आप इसे ध्यान से देखेंगे तो आपको 8 से 10 मिनट लग ही जाएंगे। डिजाइनर चंद्र प्रकाश गोयल और आशीष गोयल ने इस कार्ड को तैयार किया है। वीवीआईपी और मोस्ट वीवीआईपी गेस्ट के लिए अलग-अलग कार्ड बनाए गए हैं। आर्टिफिशियल लेदर से बने बॉक्स को राजसी संदूक का आकार दिया गया है, जिसमें जयपुर और बाड़मेरी कशीदाकारी कपड़े से पारम्परिक सजावट की गई है। इसे खोलते ही हवा महल, अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस आईफा ट्रॉफी और स्टेज ग्रीन कारपेट के आर्टीफैक्ट्स दिखते हैं, जो की एक्रेलिक लेजर कटिंग और इंग्रेविंग से बनाए गए हैं।

IIFA Awards 2025

IIFA Awards 2025

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वीवीआईपी और मोस्ट वीवीआईपी गेस्ट के लिए अलग-अलग कार्ड

ब्राउन ब्लैक कार्ड को सिमरी इफेक्ट दिया गया है। इस इनविटेशन कार्ड के साथ-साथ बॉक्स में गिफ्ट आइटम भी मौजूद हैं। गोल्ड वर्क वाली मार्बल प्लेट, लाख से बने 2 हाथी, मीनाकारी और कुंदन वर्क की चीज और अर्क तकनीक से बना खास गुलाब का इत्र हर इनविटेशन कार्ड के साथ मेहमानों को दिया जा रहा है। आईफा की तरफ से 400 इनविटेशन बॉक्स 8 दिनों में तैयार करने को कहा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ