‘ऐसे कैरेक्टर कम…’, बॉबी देओल की ‘बंदर’ ओटीटी पर आते ही छाई; मर्दों के दर्द की कहानी ने जीता दिल
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' बीते दिन यानी 28 अगस्त को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई है और यह मूवी ओटीटी पर आते ही छा गई है. इस मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 29, 2026 20:55
Share :
बॉबी देओल की 'बंदर' ओटीटी पर आते ही छाई (PIC-Zee 5 Youtube)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह मूवी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है और दर्शक इसे काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं. यह मूवी ओटीटी पर आते ही छा गई है.
अगर आपने भी बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ को थिएटर्स में नहीं देखा है, तो आपको पछताने की कोई जरूरत नहीं है. यह मूवी अब ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है. ‘बंदर’ फिल्म 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज की गई है और यह रिलीज होते ही दर्शकों की फेवरेट बन गई है. इस मूवी की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
आपको बता दें कि बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. यह मूवी जी5 पर रिलीज कर दी गई है और छा गई है. इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस काफी तेज हो गई है, हर कोई फिल्म की कहानी का जिक्र कर रहा है. इस मूवी में आपको मीटू मूवमेंट, झूठे आरोपों के साथ-साथ भारतीय जेलों की अमानवीय परिस्थितियों के बारे में भी बड़ी सादगी के साथ पेश किया गया है. इस फिल्म में बॉबी देओल ने एक 50 साल के स्टार समर का किरदार निभाया है. इस स्टार की शादी नहीं हुई है. इस एक्टर ने टीवी शोज के कारण अपनी पहचान बनाई है. लेकिन वक्त के साथ उनका स्टारडम खत्म होने लगता है और वो शादियों में गाना गाना शुरू कर देता है.
---विज्ञापन---
लेकिन कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है, जब समर को पुलिस अचानक उसके घर से ही गिरफ्तार कर ले जाती है. वहीं पुलिस से जब एक्टर (समर) सवाल करता है, तो पुलिस बताती है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसके बाद उसकी जिंदगी से जुड़े कई परतें खुलती हैं और पता चलता है कि वो एक डेटिंग एप के जरिए लड़की से मिला था. अगर आपने यह मूवी देखी शुरू कर दी, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे.
दैनिक जागरण से बात करते हुए एक्टर बॉबी देओल ने फिल्म Bandar को लेकर कहा, ‘ऐसे कैरेक्टर काफी कम मिलते हैं कई बार ऐसे मौके भी काफी कम मिलते हैं’. उन्होंने आगे कहा कि जब से मैने ओटीटी पर अपने नए करियर का आगाज किया है, उस वक्त से ही मैं चाह रहा हूं कि मुझे ऐसे किरदार मिले जिसमें मैं कुछ अलग शेड्स दिखा पाऊं’