'मैंने पूरा शो बंद करवा दिया...', Samay Raina के शो पर विवाद के बीच ये 'पनौती बॉय' कौन?

Samay Raina India’s Got Latent: समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब ‘पनौती बॉय’ का एक वीडियो सामने आया है।

Samay Raina

Samay Raina

विज्ञापन
  1. Samay Raina India’s Got Latent: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शो में रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट के बाद शो बंद होने की कगार पर आ पहुंचा है। शो में आए ज्यादातर गेस्ट के ऊपर केस दर्ज हो गए हैं और सीधे-सीधे कहा जाए तो एक एपिसोड ने समय रैना के शो पर ग्रहण लगा दिया। लेकिन शो के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ऐसा भी था जिसने कहा था मैं जहां जाता हूं वहां सबकुछ बंद हो जाता है। जिस पर समय ने बोला था कि भाई मेरा शो बंद मत कराना।
  2. ‘पनौती बॉय’ के नाम से हुआ फेमस

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें समय रैना के शो पर गया कंटेस्टेंट कहते हुए नजर आ रहा है कि उसने पूरा शो बंद करवा दिया और उसके घरवालों को उसकी शक्तियों का एहसास ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे घर की मुर्गी दाल बराबर होती है, वैसे ही उसके घरवालों को लगता ही नहीं है कि उसने कुछ किया है। पनौती बॉय के नाम से मशहूर हो गया शख्स कहता है कि उसके घरवाले अब भी बोलते रहते हैं कि घर की मोटर बंद कर दे। घरवाले कहते हैं कि बोटल निकाने के बाद फ्रिज बंद नहीं करता।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Yadav (@samayrain.a)

वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

पनौती बॉय के इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई दिल्ली चले जाओ और प्रदूषण कम करदो। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि भाई प्लीज बिग बॉस चले जाओ। ऐसे ही उसके वीडियो पर कई कमेंट्स आए जिन्हें पढ़ने के बाद आपको हंसी आ जाएगी। एक यूजर ने लिखा तुम बीजेपी ज्वाइन कर लो भाई। वहीं एक यूजर ने लिखा कि भाई एक बार पाकिस्तान चला जाए बस।

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे विवाद के कारण इंडियाज गॉट लेटेंट के मेजबान समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा और कई लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं। दरअसल शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता के बारे में बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर बवाल मच गया। उनकी इस “कॉमेडी” ने लोगों के बीच भारी विवाद को जन्म दिया और कई फिल्म स्टार्स तथा सिलेब्रिटीज़ ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ