Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. 39 की उम्र में एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुद मुहर लगाई है. साथ ही समांथा ने करियर से ब्रेक लेने का भी ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर अब समांथा रुथ प्रभु के फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. बता दें इससे पहले हाल ही में समांथा की प्रेग्नेंसी की सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थी, वहीं अब हाल ही में हुए एक इवेंट में समांथा ने अपनी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ते हुए मैटरनिटी ब्रेक की घोषणा कर दी है.
समांथा ने प्रेग्नेंसी पर लगाई मुहर
समांथा की लेटेस्ट फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट का आयोजन किया गया. इसी दौरान समांथा ने मीडिया से बातचीत करते हुए मैटरनिटी ब्रेक का ऐलान कर दिया. मीडियो से बातचीत करते हुए समांथा ने कहा, ‘मां इंटी बंगारम के बाद अब मुझे थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा, क्योंकि इस दौरान मेरी स्थिति ऐसी है. मुझे मैटरनिटी लीव पर जाना पड़ेगा. उसके बाद मैं अपने फैंस के लिए नई फिल्म करूंगी.’
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने पति के साथ शेयर की वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज, एक-दूसरे के प्यार में डूबा कपल
मैटरनिटी लीव का किया ऐलान
समांथा के इस बयान के बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर मुहर लग गई है. बता दें हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी में समांथा रुथ प्रभु का बेबी बंप दिखाई दे रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर समांथा की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो गई थीं. हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस ने कोई बयान जारी नहीं किया था, इसलिए एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर सिर्फ अनुमान ही लगाए जा रहे थे. वहीं अब फाइनली समांथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Peddi की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बची Ram Charan की आंख, पिता चिरंजीवी ने बताया इमोशनल किस्सा
राज निदिमोरू संग कब हुई थी एक्ट्रेस की शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरू इस खुशखबरी से काफी खुश हैं और बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं. खबरें हैं कि समांथा की डिलीवरी इस साल दिसंबर में हो सकती है. बता दें समांथा रुथ प्रभु ने 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से कोयंबटूर के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines