गुड न्यूज! समांथा रुथ प्रभु के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं समांथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर मुहर लगा दी है. साथ ही समांथा ने मैटरनिटी ब्रेक की भी घोषणा कर दी है.

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. 39 की उम्र में एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुद मुहर लगाई है. साथ ही समांथा ने करियर से ब्रेक लेने का भी ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर अब समांथा रुथ प्रभु के फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. बता दें इससे पहले हाल ही में समांथा की प्रेग्नेंसी की सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थी, वहीं अब हाल ही में हुए एक इवेंट में समांथा ने अपनी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ते हुए मैटरनिटी ब्रेक की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

समांथा ने प्रेग्नेंसी पर लगाई मुहर

समांथा की लेटेस्ट फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट का आयोजन किया गया. इसी दौरान समांथा ने मीडिया से बातचीत करते हुए मैटरनिटी ब्रेक का ऐलान कर दिया. मीडियो से बातचीत करते हुए समांथा ने कहा, ‘मां इंटी बंगारम के बाद अब मुझे थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा, क्योंकि इस दौरान मेरी स्थिति ऐसी है. मुझे मैटरनिटी लीव पर जाना पड़ेगा. उसके बाद मैं अपने फैंस के लिए नई फिल्म करूंगी.’

विज्ञापन

मैटरनिटी लीव का किया ऐलान

समांथा के इस बयान के बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर मुहर लग गई है. बता दें हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी में समांथा रुथ प्रभु का बेबी बंप दिखाई दे रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर समांथा की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो गई थीं. हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस ने कोई बयान जारी नहीं किया था, इसलिए एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर सिर्फ अनुमान ही लगाए जा रहे थे. वहीं अब फाइनली समांथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है.

विज्ञापन

राज निदिमोरू संग कब हुई थी एक्ट्रेस की शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरू इस खुशखबरी से काफी खुश हैं और बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं. खबरें हैं कि समांथा की डिलीवरी इस साल दिसंबर में हो सकती है. बता दें समांथा रुथ प्रभु ने 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से कोयंबटूर के लिंग भैरवी मंदिर  में शादी की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ