हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिल्म 'मां इंटी बंगारम' के लिए Samantha नहीं, बल्कि रामायण की सीता थीं मेकर्स की पहली पसंद, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Samantha New Movie Reveal: साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के बारे में खुलकर बात की और उसमें मेकर्स की पहली पसंद के बारे में बताया. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Samantha Ramayana Sita Connection

Samantha Ramayana Sita Connection: जल्द ही सामंथा प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ बड़े पर्दे पर आने वाली है. लेकिन उन्होंने इससे जुड़ा एक शौकिंग खुलासा किया है, जिसके बाद यह खबर सुर्खियों में छा गई. समांथा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बताई.

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर भारत में ट्रेंड हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर भी रचा इतिहास!

समांथा ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

दरअसल, समांथा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी को खुद नहीं चुना, बल्कि इस शानदार कहानी ने उन्हें चुना है. समांथा बताती हैं कि ‘जब उन्होंने महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अपने प्रोडक्शन हाउस ‘त्रालाल मूविंग पिक्चर्स’ (Tralala Moving Pictures) की शुरुआत की, तो इस कहानी के लिए सबसे पहले साई पल्लवी को कास्ट करने का विचार किया गया था.’

विज्ञापन

रामायण की ‘सीता’ साईं पल्लवी का चुनाव

समांथा आगे बताती हैं कि ‘साई पल्लवी उस समय पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स (जिसमें ‘रामायण’ भी शामिल है) में बेहद व्यस्त थीं, जिसके कारण वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं.’ साई पल्लवी के मना करने के बाद, मेकर्स और लेखकों ने कहानी में कुछ जरूरी बदलाव किए और इसे समांथा के अनुसार ढाला. अब वे इस फिल्म में दमदार कैरेक्टर के साथ नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: अब जापान में दहाड़ेगी रणवीर सिंह की Dhurandhar! क्या टूटेगा आमिर के ‘दंगल’ का

विज्ञापन

समांथा ने भविष्य के लिए जताई इच्छा

स बात को साझा करते हुए समांथा ने सोशल मीडिया पर साई पल्लवी को विशेष रूप से टैग भी किया. उन्होंने इच्छा जताई कि वे भविष्य में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाले किसी न किसी प्रोजेक्ट में साई पल्लवी के साथ मिलकर काम करना चाहती हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

सोशल मीडिया पर इस खुलासे के साथ ही समांथा ने फिल्म की रिलीज को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ किया कि फिल्म बिना किसी देरी के अपने तय शेड्यूल के अनुसार 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक एक्शन-फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे बी.वी. नंदिनी रेड्डी निर्देशित कर रही हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: ओटीटी लवर्स के लिए खुशखबरी! 8 से 14 जून के बीच रिलीज होंगी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola