OTT Releases This Week: ओटीटी लवर्स के लिए खुशखबरी! 8 से 14 जून के बीच रिलीज होंगी ये 9 सीरीज, नोट कर लें डेट

OTT Releases This Week (8 June-14 June): ओटीटी पर जून के दूसरे हफ्ते में एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. 8 जून से 14 जून तक ओटीटी पर एक से बढ़कर एक 9 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन का डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

OTT releases this week (3)
1 / 10

विज्ञापन

सेसमे स्ट्रीट

सेसमे स्ट्रीट2 / 10

इस सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इसे आप 8 जून को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस एनिमेटेड सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक मजेदार सीन्स देखने को मिलेंगे, जो आपको खूब एंटरटेन करेंगे.

विज्ञापन

श्रील

श्रील3 / 10

इस अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा सीरीज भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप 8 जून हो नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरी की कहानी एक युवा जर्नलिस्ट एनी की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है.

माई फैमिली

माई फैमिली4 / 10

ये अमेरिकन सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को आप 10 जून को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस सीरीज में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट है.

विज्ञापन

आउटलास्ट: द जंगल

आउटलास्ट: द जंगल5 / 10

सर्वाइवल रियलिटी सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर ही दस्तक देने के लिए तैयार है. इस सीरीज को आप 10 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी कहानी एक गेम शो पर बेस्ड है, जिसमें आपको एक से बढ़कर एक खतरनाक टास्क देखने को मिलेंगे.

राख

राख6 / 10

अली फजल की ये सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में अली फजल के साथ-साथ सोनाली बेंद्रे भी लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं इसकी कहानी 1970 के दशक के कुख्यात 'रंगा-बिल्ला' केस पर बेस्ड है.

विज्ञापन

मां है ना

मां है ना7 / 10

शिल्पा शेट्टी का अपकमिंग कॉमेडी कुकिंग शो 12 जून को जी5 पर रिलीज होगा. इस शो में सोशल मीडिया के फेमस सितारे अपनी मम्मी के साथ कुकिंग करते नजर आएंगे. वहीं इस शो को शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी.

वायरल हिट

वायरल हिट8 / 10

ये एक्शन ड्रामा सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में आपको एक्शन के साथ-साथ भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलेगा. इसकी कहानी कोटा शिमुरा नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन

द एविल लॉयर

द एविल लॉयर9 / 10

ये कोर्टरूम क्राइम थ्रिलर ड्रामा सीरीज 11 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इसे भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

स्वीट मैगनोलियास

स्वीट मैगनोलियास10 / 10

ये रोमांटिक ड्रामा सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको रोमांस और ड्रामा के साथ-साथ हंसी का डोज भी मिलेगा. इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कहानी तीन सहेलियों के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन