अब जापान में दहाड़ेगी रणवीर सिंह की Dhurandhar! क्या टूटेगा आमिर के 'दंगल' का रिकॉर्ड?

Dhurandhar Japan Release: आमिर खान की 'दंगल' के बाद अब जापान में रणवीर सिंह की Dhurandhar रिलीज होने जा रही है, जिसकी वजह से अब आमिर खान की फिल्म का कलेक्शन रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकता है.

Ranveer Singh Dhurandhar Japan release date
1 / 7
Ranveer Singh Dhurandhar Japan release date

Dhurandhar Japan Release: आमिर खान की 'दंगल' के बाद अब जापान में रणवीर सिंह की Dhurandhar रिलीज होने जा रही है, जिसकी वजह से अब आमिर खान की फिल्म का कलेक्शन रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकता है.  

विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म दंगल

आमिर खान की फिल्म दंगल2 / 7

आमिर खान की फिल्म दंगल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है. फिल्म ने 2070 करोड़ रुपए का ऑल टाइम ग्लोबल कलेक्शन किया है, जिसका रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया.

विज्ञापन

दंगल पर मंडराया खतरा

 दंगल पर मंडराया खतरा3 / 7

लेकिन धुरंधर का जापान में रिलीज होना, दंगल की रिकॉर्ड कमाई के ऊपर बड़ा खतरा है. बता दें कि दंगल ने सबसे ज्यादा जापान के बाजार से कमाई की थी. लेकिन अब उस पर धुरंधर कब्जा जमाने वाली है.

'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई

 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई4 / 7

वर्तमान में 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' का कुल वैश्विक कलेक्शन 3,100 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. लेकिन अगर अलग अलग फिल्म की बात करें, तो अभी दंगल के आंकड़ा छूने में धुरंधर-द रिवेंज को 250 करोड़ रुपए की जरूरत है.

विज्ञापन

250 करोड़ का फासला

250 करोड़ का फासला5 / 7

जियो स्टूडियोज की प्रमुख ज्योति देशपांडे के मुताबिक, फिल्म 'दंगल' के ऑल-टाइम रिकॉर्ड से महज 250 करोड़ रुपये दूर है. जापान में मिलने वाली बंपर ओपनिंग इस दूरी को आसानी से पाट सकती है.

चीन बनाम जापान मार्केट

चीन बनाम जापान मार्केट6 / 7

बता दें कि 'दंगल' की सफलता का मुख्य स्तंभ चीन का बॉक्स ऑफिस था, जहां फिल्म ने 1,300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. जापान एक बड़ा मार्केट जरूर है, लेकिन वहां चीन जितनी भारी कमाई की उम्मीद करना थोड़ा मुश्किल होता है.

विज्ञापन

जापान में भारतीय फिल्मों का इतिहास

जापान में भारतीय फिल्मों का इतिहास7 / 7

जापान में अब तक 'RRR' ने 100 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई की है, जबकि '3 इडियट्स' और 'दंगल' का कलेक्शन वहां काफी कम रहा था. अगर 'धुरंधर' जापान में 'RRR' जैसा जादू चलाने में कामयाब रही, तभी यह 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन