हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर्स के बाद OTT पर रिलीज होगी सामंथा की 'मां इंटी बंगारम', जानें कब और कहां देखें फिल्म?

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म में दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. यह मूवी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इस मूवी को दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी. ‘मां इंटी बंगारम’ मूवी ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस मूवी में सामंथा ने लीड रोल प्ले किया है. यह तेलुगु सिनेमा की पहली फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आ रही है.

हालांकि, अब इस फिल्म का दर्शक ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आप भी एक्ट्रेस की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. क्योंकि, यह मूवी अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: 2026 की इन 5 फ्लॉप फिल्मों ने OTT पर आते ही बदली अपनी तकदीर, दर्शकों की बनीं पहली पसंद

विज्ञापन

कब और कहां रिलीज होगी ‘मां इंटी बंगारम’

सामंथा रुथ प्रभु फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी.  यह फिल्म सिर्फ 28 दिनों के अंदर ही ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है.  ‘मां इंटी बंगारम’ 17 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. इस बात की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दी है. ओटीटी ने लिखा, ’17 जुलाई को बस आप सब देखते जाओ हम उन सभी को बुरी तरह हरा देंगे. प्यार से, मेरे दोस्त. ‘मां इंटी बंगाराम’ 17 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.’

यह भी पढ़ें: क्राइम और सस्पेंस के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं OTT की ये 5 फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

विज्ञापन

क्या हिंदी भाषा में रिलीज होगी ‘मां इंटी बंगारम’

हालांकि, अब दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह मूवी तेलुगु के अलावा किन भाषाओं में रिलीज होने वाली है.  अगर आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. जियो हॉटस्टार वेबसाइट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ हिंदी में रिलीज नहीं होने वाली है, लेकिन यह मूवी तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में मौजूद होगी. फिल्म ने सामंथा के अलावा गुलशन देवैया, मंजूषा मुक्काविल्ली, दिगंत मंचले, श्रीमुखी और गौतमी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.ॉ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola